लोकसभा रिजल्ट 2019: जानिए, कितना सच साबित हुआ इस बार का एग्जिट पोल

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी की सीटें साढ़े तीन सौ के आसपास पहुंच रही है। एग्जिट पोल में कई चैनल और एजेंसियों ने बीजेपी को तीस सौ से ज्यादा सीटें आने का अनुमान किया था। आइये...

political workers of bjp during election campaign

लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी की सीटें साढ़े तीन सौ के आसपास पहुंच रही है। एग्जिट पोल में कई चैनल और एजेंसियों ने बीजेपी को तीस सौ से ज्यादा सीटें आने का अनुमान किया था।

आइये बताते है किसने अपने एग्जिट पोल में क्या कहा था-

बीजेपी को तीन सौ से ज्यादा सीटों का अनुमान लगानेवाले-

1- टाइम्स नाऊ-वीएमआर सर्वेक्षण ने भाजपा और सहयोगी दलों को 304 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 132 तथा अन्य को 104 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया था।

2- न्यूज 24-चाणक्य सवेर्क्षण में एनडीए को 340 सीटें, यूपीए को 70 सीटें और अन्य को 133 सीटें दी थी।

3- इंडिया टुडे - एक्सिस ने एनडीए ने 339 से 365 सीटें, यूपीए को 77 से 108 सीटें और अन्य को 69 से 95 सीटें का अनुमान जताया था।

4- जन की बात टीवी चैनल ने राजग को 305 सीटें, संप्रग को 124 सीटें और अन्य का 113 सीटें दी थी।

5- सीएनएन आईबीएन ने एनडीए को 336 सीटें, यूपीए को 82 सीटें और अन्य को 129 सीटें मिलने की संभावना जताई थी।

6- इंडिया टीवी ने एनडीए को 290 से 310 सीटें, राजग को 115 से 125 सीटें और 107 से 137 सीटें दी थी।

7- सुदर्शन न्यूज ने एनडीए को 313, यूपीए को 121 और अन्य को 109 सीटें दी थी।

8- एक अन्य एग्जिट पोल वीडीपी एसोसिऐट ने एनडीए को 333 सीटें, यूपीए को 115 सीटें और अन्य को 94 सीटें मिलने की संभावना जतायी थी।

ये भी पढ़ें: Exit Poll 2019: जिन राज्यों में पिछली बार BJP ने किया था क्लीन स्वीप, जानें वहां कैसी है इस बार स्थिति

बीजेपी को तीन सौ से कम सीटों का अनुमान लगानेवाले-

1- न्यूज नेशन ने भाजपा और सहयोगी दलों को 282 से 290 सीटें, कांग्रेस और सहयोगियों को 118 से 126 सीटें और अन्य दलों को 130- 138 सीटें मिलने की संभावना जतायी थी।

2- एबीपी- नीलसन ने राजग को 267 सीटें, संप्रग को 127 सीटें और अन्य को 148 सीटें मिलने की संभावना जतायी थी।

3- रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 287 सीटें, संप्रग को 128 सीटें और अन्य 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

4- न्यूज 18 ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 292 से 312 सीटें, यूपीए को 62 से 72 सीटें और अन्य को 102 से 112 सीटें दी थी।

5- न्यूज एक्स ने एनडीए को 242 सीटें, यूपीए को 164 सीटें और अन्य को 137 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया था।

6- इंडिया-न्यूज पोलस्टार्ट ने एनडीए को 298 सीटें, यूपीए को 118 सीटें और अन्य को 127 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

7- पीस रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 231 सीटें, यूपीए को 152 सीटें और अन्य को 159 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे 1977 और 1980 जैसे हैं, न कि 2014 की तरह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।