फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा रिजल्ट 2019: इन धार्मिक एजेंडे वाली सीटों पर फिर जीतीं भाजपा

लोकसभा रिजल्ट 2019: इन धार्मिक एजेंडे वाली सीटों पर फिर जीतीं भाजपा

भाजपा ने अपने धार्मिक एजेंडे की प्रमुखता वाली तीनों सीटों काशी, अयोध्या (फैजाबाद) और मथुरा पर दोबारा कब्जा कर लिया है। पार्टी ने यहां अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराया। भाजपा के प्रत्याशी इन तीनों ही...

लोकसभा रिजल्ट 2019: इन धार्मिक एजेंडे वाली सीटों पर फिर जीतीं भाजपा
गोलेश स्वामी,लखनऊ। Sat, 25 May 2019 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने अपने धार्मिक एजेंडे की प्रमुखता वाली तीनों सीटों काशी, अयोध्या (फैजाबाद) और मथुरा पर दोबारा कब्जा कर लिया है। पार्टी ने यहां अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराया। भाजपा के प्रत्याशी इन तीनों ही सीटों पर शानदार तरीके से दोबारा जीते हैं। 

मोदी काशी से पिछली बार तीन लाख 71 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे लेकिन इस बार उन्होंने अपना रिकार्ड ध्वस्त करते हुए चार लाख 71 हजार 505 वोटों से शानदार विजय हासिल की है। मोदी को कुल छह लाख 74 हजार 664 वोट मिले। उनके यहां से चुनाव लड़ने से आसपास की कई सीटों पर प्रभाव पड़ा। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की शालिनी यादव गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थी। वे दूसरे नंबर पर रहीं।  उनको एक लाख 95 हजार 159 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के अजय राय एक लाख 52 हजार 548 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। 

इसी तरह भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली मथुरा सीट पर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में दोबारा जीतीं।  हेमा मालिनी 671293 मत पाकर विजयी रहीं। दूसरे नंबर पर रहे राष्ट्रीय लोकदल (गठबंधन) प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को 377822 मत मिले।  
भाजपा के धार्मिक एजेंडे की सबसे चर्चित सीट अयोध्या यानी फैजाबाद यानी भगवान श्रीराम की जन्म भूमि की सीट से भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर लल्लू सिंह 529021 वोट पाकर विजयी रहे। यहां सपा (गठबंधन) प्रत्याशी आनंद सेन यादव को 463544 वोट मिले। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें