लोकसभा चुनाव 2019 : पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के चुनाव में 278 उम्मीदवार करोड़पति

एजेंसी कोलकाता
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में सातवें और अंतिम चरण में नौ लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 278 उम्मीदवार ऐसे हैं  जो एक करोड़ अथवा इससे अधिक की संपत्ति के आसामी है। द नेशनल इलेक्शन...

lok sabha elections 2019  seventh phase of lok sabha election  seventh phase election in up  electio

पश्चिम बंगाल में सातवें और अंतिम चरण में नौ लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 278 उम्मीदवार ऐसे हैं  जो एक करोड़ अथवा इससे अधिक की संपत्ति के आसामी है।

द नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) के आकलन में यह तथ्य सामने आया है। आकलन  के मुताबिक सातवें चरण में 918 उम्मीदवारों में से 909 ने नामांकन दाखिले के साथ अपना हलफनामा प्रस्तुत किया है। इनमें से 278 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस के 45 में से 40, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 43 में से 36, बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) के 39 में से 11, आम आदमी पार्टी (आप) के 14 में से 9 और 313 निर्दलीय में से 59 उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये अथवा इससे अधिक की संपत्ति हलफनाम में घोषित की है।

प्रमुख दलों की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति कांग्रेस के 45 उम्मीदवारों की 17.15 करोड़, बीजेपी के 43 उम्मीदवारों की 9.82 करोड़, बीएसपी के 29 उम्मीदवारों की 5.24 करोड़ तथा आप के 14 उम्मीदवारों की 5.20 करोड़ रुपयों  की है। इसके अलावा 81 उम्मीदवारों ने अपने पैन का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया है।

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019: प्रदेश में सातवें चरण के रण का केंद्र बना बनारस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के चुनाव में 278 उम्मीदवार करोड़पति