लोकसभा चुनाव 2019: कद में दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

नागपुर में गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड धारक दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने गुरुवार को एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। ज्योति की लंबाई महज 63 सेंटीमीटर है। वोड डालने गईं ज्योति को लोग अचरज...

at 2 feet 1 inch jyoti amge holds the guinness record for being the shortest woman in the world  twi

नागपुर में गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड धारक दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने गुरुवार को एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। ज्योति की लंबाई महज 63 सेंटीमीटर है। वोड डालने गईं ज्योति को लोग अचरज भरी निगाह से देख रहे थे।

लाल और चेक स्लीवलेस ड्रेस पहनीं दो फीट एक इंच की लंबाई वालीं ज्योति अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए धैर्य के साथ कतार में खड़ी हुईं। मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए ज्योति ने मीडिया से कहा, “मैं सभी लोगों से वोट डालने का आग्रह करती हूं। कृपया पहले वोट डालें फिर अपने अन्य काम करें।”

एक सेलेब कुक व उद्यमी आमगे 'बिग बॉस-6', में नजर आ चुकी हैं और अमेरिकी व इटेलियन टीवी सीरीज में अभिनय कर चुकी हैं। लोनावाला (पुणे) के सिलेब्रिटी वैक्स म्यूजियम में उनका अपना स्टैच्यू भी लगा है।

ये भी पढ़ें: LIVE:आंध्र में TDP-YSR कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, दो की मौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़लोकसभा चुनाव 2019: कद में दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट