फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं शालिनी अब गठबंधन से मोदी को देंगी टक्कर

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं शालिनी अब गठबंधन से मोदी को देंगी टक्कर

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में मोदी से मुकाबले के लिए शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया है। शालिनी सोमवार को ही कांग्रेस से सपा में शामिल हुई थीं। वाराणसी में मेयर चुनाव में कांग्रेस ने...

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं शालिनी अब गठबंधन से मोदी को देंगी टक्कर
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 23 Apr 2019 01:55 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में मोदी से मुकाबले के लिए शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया है। शालिनी सोमवार को ही कांग्रेस से सपा में शामिल हुई थीं। वाराणसी में मेयर चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। शालिनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामलाल यादव के बेटे अरुण यादव की पत्नी हैं। अंग्रेजी आनर्स से स्नातक करने के बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।

वर्तमान में एक अखबार से भी जुड़ी हुई है। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों की भी पदाधिकारी हैं। कांग्रेस की अोर से मेयर का चुनाव लड़ते समय शालिनी को  78 हजार 843 वोट मिले थे अौर वह भाजपा की मृदुला जायसवाल से हार गई थीं। शालिनी यादव के ससुर स्व. श्यामलाल यादव पूर्व केन्द्रीय मंत्री के साथ ही राज्यसभा के उपसभापति भी रह चुके हैं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें