फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव: जानें कटक सीट का राजनीतिक इतिहास व आंकड़े

लोकसभा चुनाव: जानें कटक सीट का राजनीतिक इतिहास व आंकड़े

कटक लोकसभा सीट ओडिशा के 21 लोकसभा सीटों में से एक है। यह क्षेत्र महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बसा है। सिल्वर सिटी के नाम से प्रचलित यह क्षेत्र बेहद प्राचीन है। ओडिशा की दूसरी...

लोकसभा चुनाव: जानें कटक सीट का राजनीतिक इतिहास व आंकड़े
लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Sat, 20 Apr 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कटक लोकसभा सीट ओडिशा के 21 लोकसभा सीटों में से एक है। यह क्षेत्र महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बसा है। सिल्वर सिटी के नाम से प्रचलित यह क्षेत्र बेहद प्राचीन है।

ओडिशा की दूसरी लोकसभा सीटों की तरह कटक संसदीय क्षेत्र पर भी कांग्रेस, जनता दल और बीजू जनता दल का दबदबा रहा है। 1952 से लेकर 1962 तक इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के श्रीनिबास मिश्रा चुनाव जीते। 1971 में कांग्रेस के जानकी बल्लभ पटनायक चुनाव जीते। 1977 में कांग्रेस को इस सीट से हार का मुंह देखना पड़ा और जनता पार्टी के शरत कुमार कार विजयी हुए।

1980 में कांग्रेस के टिकट पर जानकी बल्लभ पटनायक ने फिर वापसी की। 1989 में इस सीट पर जनता दल के श्रीकांत जेना चुनाव जीते। जेना के जीत का सफर 1991 में भी जारी रहा। दिसंबर 1997 में बीजू जनता दल के गठन के साथ ही इस संसदीय क्षेत्र की राजनीति भी बदली। 1998 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेडी के भर्तृहरि महताब चुनाव जीते। इसके बाद 1999, 2004, 2009, 2014 के लोकसभा चुनाव में भर्तृहरि महताब बीजेडी के टिकट पर लगातार चुनाव जीतते रहे।

पिछले लोक चुनाव में कटक लोकसभा सीट के आंकड़े
सीट पर अभी मौजूदा सांसद- महताब भर्तृहरि, बीजेडी
जीत का अंतर- 3,06,762 वोट
दूसरे स्थान पर- अपराजिता मोहंती, कांग्रेस
2014 में कुल मतदाता- 13,71,617
पुरुष वोटरों की संख्या- 7,31,912
महिला वोटरों की संख्या- 6,39,680

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें