लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने जारी किए मतगणना के लिए दिशा निर्देश, ये होगी प्रक्रिया
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव का परिणाम तीन तरीके से डिस्प्ले किया जाएगा। मतगणना की पूरी प्रक्रिया न्यू सुविधा सॉफ्पवेयर के माध्यम से की जाएगी। चुनाव आयोग के प्रतिनिधि ने मंगलवार को...

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव का परिणाम तीन तरीके से डिस्प्ले किया जाएगा। मतगणना की पूरी प्रक्रिया न्यू सुविधा सॉफ्पवेयर के माध्यम से की जाएगी।
चुनाव आयोग के प्रतिनिधि ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मतगणना को लेकर दिशा-निर्देश दिया। बताया गया कि हर चरण के मतगणना का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप और इंफ्रा पैनल से भी परिणाम की जानकारी दी जाएगी। 15 तक एप पर सभी तरह के डाटा की जांच करने का निर्देश दिया गया। आयोग द्वारा बताया गया कि मतगणना से एक दिन पहले वज्रगृह में जाकर रिहर्सल करना है, ताकि 23 मई को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
डीआरडीए के निदेशक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि ईटीपीबीएस बैलेट पेपर ऑनलाइन भेजा गया था। 23 मई की सुबह सात बजकर 59 मिनट तक ईटीपीबीएस मतपत्रों को लिया जाएगा। पहले उसका स्कैन कर जांच की जाएगी। सही पाये जाने पर पोस्टल बैलेट पेपर और ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना होगी। उन्होंने बताया कि अगर जीत हार का अंतर ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट पेपर की संख्या से कम होगा तो स्वत: दोनों मतपत्रों की दोबारा मतगणना करायी जाएगी। इस बार ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट पेपर की गणना होने के बाद ही अंतिम ईवीएम की गणना करने का प्रावधान है।


