फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Elections 2019: 'नाटक छोड़ बेगूसराय चुनाव लड़ने की तैयारी करें गिरिराज'

Lok Sabha Elections 2019: 'नाटक छोड़ बेगूसराय चुनाव लड़ने की तैयारी करें गिरिराज'

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह की लोकसभा सीट नवादा से बेगूसराय बदले जाने के बाद उनकी नाराजगी की खबर के बीच भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार ने उन पर प्रहार किया है। कहा है कि वे माया व नाटक छोड़कर...

Lok Sabha Elections 2019: 'नाटक छोड़ बेगूसराय चुनाव लड़ने की तैयारी करें गिरिराज'
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोTue, 19 Mar 2019 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह की लोकसभा सीट नवादा से बेगूसराय बदले जाने के बाद उनकी नाराजगी की खबर के बीच भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार ने उन पर प्रहार किया है। कहा है कि वे माया व नाटक छोड़कर बेगूसराय लड़ने की तैयारी करें। बेगूसराय की जनता को मीडिया के माध्यम से भ्रम में डालने की कोशिश न करें। बेगूसराय से चुने हुए लोग देश-प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं, वे  लोगों को बेवकूफ न समझें।

बेगूसराय के प्रबल दावेदारों में से एक रजनीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर ट्वीट करने के बाद बातचीत में कहा कि वे बोलकर नहीं काम के आधार पर नेता बने हैं। गिरिराज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन 2014 में भी वे नवादा में ऐसा नाटक कर चुके हैं। अरसा पहले लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने नवादा सीट पर बयान दिया था। उस समय गिरिराज सिंह चुप रहे। उस दिन उन्होंने नहीं कहा कि वे नवादा में पांच साल काम किए हैं। वैसे भी केंद्रीय मंत्री का सीट अचानक से नहीं बदला गया होगा। उन्हें पूरी जानकारी होगी। 

रजनीश ने कहा कि गिरिराज सिंह स्थानीय नेता-कार्यकर्ता को बेगूसराय में घर खोजने व चुनाव लड़ने की जानकारी दे रहे हैं तो दूसरी ओर मीडिया में गोल-मटोल जवाब देकर नाटक कर रहे हैं। यह जनता को भरमाने की कोशिश है। अगर उनके खिलाफ साजिश हुई है तो क्या उन्हें जानकारी नहीं थी।  क्या यह निर्णय रातो-रात हुआ है। यह महज सहानुभूति बटोरने की कोशिश भर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें