लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की 59 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने चुनाव प्रचार और तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली और हरियाणा समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को वोट डाले...

election campaign for lok sabha elections 2019  file pic

छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने चुनाव प्रचार और तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली और हरियाणा समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में करीब 10 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मतदाता 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इसके लिए, सुचारू रूप से मतदान के लिए 1 लाख 13 हजार से ज्यादा मतदान केन्द्र बनवाए गए हैं। साथ ही, त्रिपुरा में भी 168 मतदान केन्द्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।

दो चरण में अब कुल 118 लोकसभा की सीटें बची हुई है, जिसमें 12 मई और 19 मई को मतदान होने हैं। पहले चरण में जिन 59 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है उनमें से बीजेपी ने साल 2014 में कुल 44 सीटें जीती थी। जबकि, सहयोगी दलों को मिलाकर 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी जनता की अदालत से नहीं बचने वाले : सुशील मोदी

छठे चरण में 12 मई को इन 59 सीटों पर होंगे चुनाव-

बिहार: 8 सीट

हरियाणा: 10 सीट

झारखंड: 4 सीट

मध्य-प्रदेश: 8 सीट

उत्तर प्रदेश: 14 सीट

पश्चिम-बंगाल: 8 सीट

दिल्ली: 7 सीट

उत्तर प्रदेश (14 सीट)

फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर

बिहार (8 सीट)

पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण

पश्चिम बंगाल (8 सीट)

झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा

मध्य प्रदेश (8 सीट)

गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल

दिल्ली (7 सीट)

पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली,, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिनम दिल्लीम, पश्चििम दिल्ली

झारखंड (4 सीट)

धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह

हरियाणा (10 सीट)

अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न के सामने अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की भी चुनौती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की 59 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन