फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019 : गाजियाबाद से डॉली शर्मा को टिकट देकर कांग्रेस ने चौंकाया

लोकसभा चुनाव 2019 : गाजियाबाद से डॉली शर्मा को टिकट देकर कांग्रेस ने चौंकाया

कांग्रेस ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर डॉली शर्मा को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। उन्हें गाजियाबाद के विधायक और सांसद रहे सुरेंद्र गोयल पर तरजीह मिली है। डॉली शर्मा साल 2017 के निकाय चुनाव में...

लोकसभा चुनाव 2019 : गाजियाबाद से डॉली शर्मा को टिकट देकर कांग्रेस ने चौंकाया
गाजियाबाद। डॉ. महकार सिंहTue, 19 Mar 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर डॉली शर्मा को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। उन्हें गाजियाबाद के विधायक और सांसद रहे सुरेंद्र गोयल पर तरजीह मिली है। डॉली शर्मा साल 2017 के निकाय चुनाव में गाजियाबाद मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं।

डॉली शर्मा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की बेटी हैं। वह साल 2017 में महापौर के चुनाव में उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब कांग्रेस ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया। इससे पहले डॉली पर कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं रही थी। डॉली ने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि डॉली चुनाव हार गई थीं।

गाजियाबाद के साढ़े तीन लाख नए वोटर होंगे इस बार मतदान में शामिल

लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल और डॉली के बीच टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला था, मगर कांग्रेस आलाकमान ने अनुभवी नेता सुरेंद्र गोयल के मुकाबले युवा डॉली शर्मा पर भरोसा जताया है।

सूत्रों का कहना है कि डॉली का टिकट उनके पिता नरेंद्र भारद्वाज के कांग्रेस के बड़े नेताओं से अच्छे संबंधों का फल है। नरेंद्र भारद्वाज लंबे समय से गाजियाबाद में कांग्रेस की राजनीति करते आ रहे हैं।

प्रसपा ने सेवाराम कसाना को उतारा

इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने भी मंगलवार को गाजियाबाद से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रसपा से व्यापारी नेता सेवाराम कसाना चुनाव लड़ेंगे। कसाना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। इससे पहले वह लंबे समय तक भाजपा में रहकर व्यापारियों की राजनीति करते रहे। कुछ महीने पहले ही वह भाजपा छोड़कर प्रसपा में शामिल हुए थे। 

गाजियाबाद में ‘आधी आबादी' की जीत-हार में बड़ी भूमिका

गाजियाबाद में आज तक सपा-बसपा को खाता खुलने का इंतजार

सुरेंद्र कुमार शर्मा होंगे गाजियबाद से सपा के उम्मीदवार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें