लोकसभा चुनाव 2019: मुंगेर में चुनाव प्रचार का शोर बंद, अब डोर-टू-डोर कैंपेनिंग
मुंगेर लोकसभा के चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार की शाम थम गया। मुंगेर लोकसभा से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रचार थमने के बाद से प्रत्याशियों और...

मुंगेर लोकसभा के चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार की शाम थम गया। मुंगेर लोकसभा से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रचार थमने के बाद से प्रत्याशियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पोलिंग एजेंट बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। इतना ही नहीं प्रचार में शामिल नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाने के लिए प्रत्याशियों ने निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान कराएंगे।
नोट के बदले वोट लेने पर रहेगी कड़ी नजर
चुनाव प्रचार थमने के बाद नोट के बदले वोट खरीदने वाले प्रत्याशियों या उनके समर्थकों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। इसके लिए संबंधित फ्लाइंग स्क्वायड की टीम के मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को नोट के बदले वोट खरीदने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने निर्देश जारी किए हैं।
पोलिंग एजेंट बनने के लिए मारामारी
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन दो प्रत्याशियों के कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंट बनने के लिए मारामारी कर रहे हैं। इस दौरान पोलिंग एजेंट का पैकेट बांटने और पोलिंग एजेंट बनाने के लिए कई कार्यकर्ताओं को मनाना भी पर रहा है। जानकारी के अनुसार पोलिंग एजेंट को एक हजार और बाहर की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को एक हजार की राशि दी जा रही है।
चुनाव प्रचार के बाद क्षेत्र भ्रमण
सार्वजनिक तौर पर चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता को एक-एक वाहन और प्रत्याशी व चुनाव अभिकर्ता को एक-एक वाहन से क्षेत्र में घूमकर प्रचार करने के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा अनुमति दी गयी है। 29 अप्रैल को मतदान होने के कारण प्रत्याशी और उनके वरिष्ठ कार्यकर्ता बिना रुके लगातार मतदान होने तक क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे।
प्रचार थमने के बाद ही डमी कैंडिडेट का होता है उपयोग
मुंगेर लोकसभा में 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन एनडीए व महागठबंधन प्रत्याशी के बीच ही मुख्य मुकाबला है। प्रचार थमने के बाद ही डमी कैंडिडेट के वाहन और पोलिंग एजेंट का इस्तेमाल मुख्य मुकाबला के प्रत्याशी करते हैं।
मुंगेर लोकसभा के ईवीएम में प्रत्याशियों का वर्णानुक्रम सूची
नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
कुमार नवनीत हिमांशु बहुजन समाजवादी पार्टी हाथी
नीलम देवी कांग्रेस पार्टी हाथ
राजीव रंजन सिंह जदयू पार्टी तीर
अजीत कुमार झारखंड मुक्ति मोर्चा लेडी पर्स
अरविंद कुमार शर्मा राष्ट्रीय हिंन्द सेना हैलीकॉप्टर
कृष्णमुरारी कुमार जन अधिकार पार्टी डोली
पंचानन्द सिंह जागो हिन्दुस्तान पार्टी माईक
रौशन कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चाबी
विकास कुमार आर्य सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया- बैटरी टॉर्च
(कम्युनिस्ट) पार्टी
संजय केसरी शिवसेना बांसुरी
संतोष कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
सूर्योदय पासवान संख्याअनुपाती भागीदारी पार्टी प्लेट और कप
सोनेलाल कोडा भारतीय बहुजन कांग्रेस मोतियों का हार
अमरजीत पटेल निर्दलीय ट्रैक्टर चलाता(किसान)
उचित कुमार निर्दलीय गुब्बरा
दिना साव निर्दलीय बल्ला
प्रणय कुमार निर्दलीय हेलमेट
महेश राम निर्दलीय कैमरा
डा. राजेश कुमार रत्नाकर निर्दलीय एअरकंडीस्नर


