फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने सभा में घोषित किया मछलीशहर से प्रत्याशी, टी राम मैदान में आए

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने सभा में घोषित किया मछलीशहर से प्रत्याशी, टी राम मैदान में आए

वाराणसी, आजमगढ़ अौर गोरखपुर मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर घनश्याम चन्द्र खरवार ने रविवार को क्षेत्र के बीबनमऊं गांव में सपा-बसपा की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए बसपा के पूर्व विधायक टीराम को...

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने सभा में घोषित किया मछलीशहर से प्रत्याशी, टी राम मैदान में आए
हिन्दुस्तान संवाद,जलालपुरSun, 24 Mar 2019 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, आजमगढ़ अौर गोरखपुर मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर घनश्याम चन्द्र खरवार ने रविवार को क्षेत्र के बीबनमऊं गांव में सपा-बसपा की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए बसपा के पूर्व विधायक टीराम को मछलीशहर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान हुई सभा के बहाने उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा, सपा बसपा के प्रदेश में हुए गठबंधन से भाजपा घबरा गयी है। इसलिए वह आगामी चुनाव को प्रभावित करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के लोग सीमा पर तनाव पैदाकर देश में लोगो की भावनाओं से खेलकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता ऐसे लोगों की साजिश में अब नहीं आने वाली है। वह पिछले लोकसभा चुनावों में किए गए वादों को देख चुकी है।

खरवार ने कहा कि भाजपा को गठबन्धन का विकल्प नहीं मिल रहा है। देश की जनता भाजपा के झूठ को जान गयी है। बसपा प्रत्याशी टी राम ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया। पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, बसपा विधायक श्रीमती सुषमा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे फेल और गैर जिम्मेदार सरकार रही है। इसे जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

सभा को संबोधित करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, डा. अवधनाथपाल, पीआर नागर, केके विश्वकर्मा अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार व संचालन बसपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें