फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Election 2019: BJP शत्रुघ्न सिन्हा की जगह रविशंकर को दे सकती है टिकट!

Lok Sabha Election 2019: BJP शत्रुघ्न सिन्हा की जगह रविशंकर को दे सकती है टिकट!

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को मैराथन बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई बैठक रात दो बजे तक चली। इसमें बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत दस बड़े...

Lok Sabha Election 2019: BJP शत्रुघ्न सिन्हा की जगह रविशंकर को दे सकती है टिकट!
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 17 Mar 2019 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को मैराथन बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई बैठक रात दो बजे तक चली। इसमें बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत दस बड़े राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। पीटीआई के अनुसार पटना साहिब सीट पर रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया जाना तय माना जा रहा है। हालांकि इस सीट के लिए राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के नाम की भी चर्चा की गई। इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर पार्टी की आलोचना कर चुके हैं। पटना साहिब सीट पर सातवें और सबसे अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।

Lok Sabha Election 2019: EVM के साथ VVPAT से पड़ेंगे वोट, जानें इस मशीन से जुड़ी हर बात

भागलपुर सीट जदयू को: वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरा से केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह और पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। ये तीनों पिछले चुनाव में इन्हीं सीटों से चुनाव जीते थे। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र एनडीए के घटक दल जदयू को दिया गया है। इस सीट से पिछले चुनाव में भाजपा के शहनवाज हुसैन चुनाव हार गए थे।

गडकरी को नागपुर से टिकट : रिपोर्टों के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंबई सेंट्रल से पूनम महाजन और मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया को टिकट दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी बैठक में शामिल थे।

LOK SABHA ELECTION 2019: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें