फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका के मुकाबले में चाची मेनका कर सकती हैं चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका के मुकाबले में चाची मेनका कर सकती हैं चुनाव प्रचार

Lok Sabha Elections 2019 : प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) से मुकाबला करने के लिए भाजपा उनकी चाची मेनका गांधी को चुनाव प्रचार में उतार सकती है। शुक्रवार को मेनका गांधी लखनऊ आईं और यहां उन्होंने...

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका के मुकाबले में चाची मेनका कर सकती हैं चुनाव प्रचार
प्रमुख संवाददाता, लखनऊSat, 30 Mar 2019 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Elections 2019 : प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) से मुकाबला करने के लिए भाजपा उनकी चाची मेनका गांधी को चुनाव प्रचार में उतार सकती है। शुक्रवार को मेनका गांधी लखनऊ आईं और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल से मुलाकात की। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्वांचल में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के लगातार दौरों को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब मेनका गांधी को दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक बना सकता है। मेनका गांधी का भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नदारद था। मेनका गांधी पूर्वांचल की एक सीट सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके बेटे वरुण गांधी को मेनका की संसदीय सीट पीलीभीत से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

LOKSABHA ELECTION 2019: प्रियंका गांधी का ‘कनेक्ट’ भाजपा की चिंताएं बढ़ा रहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें