फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019 : 7 केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा आज, जानें कौन हैं सातवें चरण के बड़े चेहरे

लोकसभा चुनाव 2019 : 7 केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा आज, जानें कौन हैं सातवें चरण के बड़े चेहरे

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सातवें चरण में सात केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा होनी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री...

लोकसभा चुनाव 2019 : 7 केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा आज, जानें कौन हैं सातवें चरण के बड़े चेहरे
हिटी,नई दिल्ली Sun, 19 May 2019 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सातवें चरण में सात केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा होनी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी पर भी रविवार को ही मतदान होना है।

जिन केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं उनमें रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा, हरदीप पुरी, अश्वनी चौबे, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। भाजपा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए अपने किले को बचाने की चुनौती है। सातवें चरण के लिए प्रधनमंत्री मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया और अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए जी जान लगा दिया। 

 

lok sabha elections 2019

ये दिग्गज मैदान में
यूपी
पीएम नरेंद्र मोदी (वाराणसी), भाजपा नेता मनोज सिन्हा (गाजीपुर), यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), अपना दल (सोनेलाल) नेता अनुप्रिया (मिर्जापुर), बसपा नेता अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भाजपा नेता रवि किशन (गोरखपुर)

मध्य प्रदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान (खंडवा), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (खंडवा), कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया (रतलाम)। 

बिहार
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), कांग्रेस नेता मीरा कुमार (सासाराम), कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब), भाजपा नेता रामकृपाल यादव (पाटलिपुत्र), राजद नेता मीसा भारती (पाटलिपुत्र), भाजपा नेता आरके सिंह (आरा) व अश्विनी चौबे (बक्सर),  रालोसपा नेता उपेंद्र (काराकाट)।

चंडीगढ़
कांग्रेस नेता पी के बंसल (चंडीगढ़), भाजपा नेता किरण खेर (चंडीगढ़)

झारखंड
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दुमका)

पंजाब
भाजपा नेता हरदीप पुरी (अमृतसर), अकाली नेता सुखबीर बादल (फिरोजपुर), अकाली नेता हरसिमरत कौर (बठिंडा), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (गुरदासपुर), भाजपा नेता सनी देओल (गुरदासपुर),  कांग्रेस नेता परनीत कौर (पटियाला), कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (आनंदपुर साहिब)।

पश्चिम बंगाल
तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर)। 

हिमाचल प्रदेश 
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (हमीरपुर) 

lok sabha elections 2019
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें