Lok sabha election result 2019: पहले चक्र से ही बढ़त बना एलजेपी नेता चिराग पासवान बने सांसद
जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल किया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के भूदेव चौधरी को दो लाख 41 हजार 49 मतों से शिखस्त दी। जमुई लोकसभा सीट से चिराग ने...

जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल किया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के भूदेव चौधरी को दो लाख 41 हजार 49 मतों से शिखस्त दी। जमुई लोकसभा सीट से चिराग ने 2014 में पहली बार जमुई लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा और ं अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुधांशु शेखर भाष्कर को 86 हजार मतों से हराया था वहीं इस बार ढ़ाई लाख से के करीब मतों से अपने प्रतिद्वंदी को शिखस्त दी।
वहीं तीसरे नंबर पर उपेंद्र रविदास को 31611, चौथे नंबर पर सुभाष पासवान को 16719 , पांचवे नंबर पर वीरेंद्र कुमार 14628 रहे। जनता ने एक बार फिर सांसद के रूप में राजग प्रत्याशी चिराग कुमार पासवान को चुन लिया है। पूरे देश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बीच जब जमुई से लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान के जीत की घोषणा हुई तो राजग कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को जमुई के मतगणना स्थल केकेएम कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। जमुई में पहले चक्र का परिणाम आने में दो डेढ़ घंटे से अधिक का वक्त लग गया। पहले चक्र के दौरान काउंटिंग हाल में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगी रही बाद में करीब 9:30 में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ मीडिया के साथी अंदर गए तब दो चक्र का रिजल्ट मिल पाया। हालांकि काउंटिंग हॉल के अंदर मोबाइल जाने पर तो रोक थी लेकिन कुछ पदाधिकारियों को मोबाइल के साथ अंदर देखा गया।
मतगणना स्थल पर चौकस दिखे जवान
जमुई। मतगणना को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती की गयी थी। जवान रास्ते से आने-जाने वाले हर लोगों पर पैनी नजर बना रखे थे। चुनावी शिकस्त के बाद शहर में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए बिहार पुलिस, बीएमपी व अर्द्धसैनिक बलों के जवान को भी लगाया गया था। जवान मतगणना स्थल से आम लोगों को दूर रहने का निर्देश देते दिखे। शहर के रजिस्ट्री ऑफिस स्थित वायपास मोड़, कचहरी चौक, स्टेडियम द्वार, अतिथि गृह, झाझा बस स्टैंड, बिहारी मोड़, राजद कार्यालय, केकेएम कॉलेज के पीछे का हिस्से में जवान पूरे मतगणना स्थल की घेरावंदी कर रखे थे। मतगणना स्थल या मतगणना के बाद आपस में किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए दूसरे जिलेे से भी जवान और पुलिस के अधिकारियों को मंगाया गया था।
नए सांसद से पांच सवाल
’ जमुई में जीत पर उनकी प्राथमिकताएं
क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी। जमुई जिले को देश के नक्शे पर लाया जाएगा। लोगों के अपेक्षा पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे।
’ किसानों के लिए क्या होगा प्रयास
चार दशक से लंबित पड़ी जिले के सबसे महत्वपूर्ण बरनार सिंचाई योजना को पूर्ण कराने का लक्ष्य है, सिंचाई परियोजनाओं को चालु कराने के लिए योजना तैयार किया जाएगा।
’ जिले में रोजगार के लिए कैसे करेंगे पहल
जिले में रोजगार के लिए उद्योग धंधे स्थापित किए जाऐंगे। युवाओं को रोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
’ शिक्षा के क्षेत्र में उनके स्तर से क्या होगा जरूरी काम
मेडिकल कॉलेज की बनाने की स्वीकृति मिल गई है। महिला कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी। मौजूद कॉलेज के माध्यम से छात्रों का सुलभ कराया जाएगा
’ पर्यटन के क्षेत्र के रूप में जिले को कैसे किया जाएगा विकसित
विश्व स्तर का प्रसिद्ध जैन धर्मावलंबियों का ऐतिहासिक मंदिर है। जमुई को जैन सर्किट से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है।
जमुई में एक साथ मनी होली व दीपावली
जमुई। चुनाव परिणाम के 9 वें चरण की घोषणा लगभग 12 बजे हुआ । एक लाख की बढ़त देखते ही मोदी समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समर्थक सहित शहर के लोग खुशी से झुमते हुए दिखाई दिया। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी खुशी का ठिकाना नहीं था। मोदी समर्थक दीपावली व होली एक साथ मनाने में लग हुए थे। कोई पटाखा छोड़ रहा है तो कोई अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाने में व्यस्त दिखे। शहर के हर चौक चौराहों, गलियों व घर के दरबाजे पर नमो की सरकार बनने और चिराग पासवान की तुफानी जीत की खुशी में पटाखें छोड़े जा रहे थे। शहर के महिसौड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाए, पटाखें फोड़े पटाखें और मिठाई भी बांटे। वहीं कचहरी चौक, बोधवन तालाब, भूखरर मुहल्ला, पुरानी बाजार, अतिथि पैलेश, भछियार आदि जगहों पर खूब पटाखा छोड़ा गया। लोगों ने चिराग की जीत और नमो की सरकार का खूब जश्न मना रहे है। शहर जश्न में डूबा हुआ है। लोग पर्व की तरह अपना दिन व रात बीताने में लगें है। मिठाई भी रह रह कर बांटा जा रहा है। मोदी समर्थक एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भी देखा गया।
जीत पर ढोल-नगाड़े की धुन पर खूब थिरके कार्यकर्ता
जमुई भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय के बाहर सभी कार्यकर्ता ने एक दुसरें को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में बधाई दी।
दफ्तर के बाहर फोड़े पटाखे, और ढोल-नगाड़ो के धुन पर जमकर थिरके सभी भाजपा के कार्यकर्ता। भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह ने कहा कि ये जित सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की जीत नहीं हैं ये उनपर विश्वास करने वाले देश के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति, और भारत के सवा सौ करोड़ जनता की जीत हैं। जमुई में एतिहासिक जीत हुई हैं। दो लाख से अधिक मतो से जितकर चिराग पासवान जी आये हैं। जिसके लिए सभी जमुई वासियों का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होनें मोदी जी के सफल नेतृत्व को स्वीकारा और राष्ट्रवाद को समर्पित कर इस सरकार को अपना मत देकर समर्थन व्यक्त किया।
जमुई की धरती पर पहली बार देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो विश्वास जमुई के जनता पर दिखाया, उसे उम्मीद से बढ़कर जमुई के जनता ने उनकें कार्य की समर्थन में प्रचंड बहुमत देकर उनकी विश्वास को सच साबित किया। चिराग पासवान जी को उनकी इस प्रचंड जीत पर सभी भाजपा कार्यकताओं के तरफ से बधाई देता हूं।
देर शाम बाजार में जुलूस निकालकर जमुई की जनता को धन्यवाद देते मोदी-मोदी का नारा लगाया। जीत की खुशी का किया इस जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह ,भाजपा नेता प्रियरंजन सिन्हा, ब्रजेश सिंह राजपूत, कंचन देवी, लक्ष्मीपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजू सिंह, निर्मल सिंह, श्वेता मिश्रा, भैरव सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों कार्यर्ता उपस्थित थें।
गुरुवार को जीत के सर्टिफिकेट के साथ चिराग पासवान साथ में डीएम धर्मेंद्र कुमार व उत्साहित कार्यकर्ता। ’ हिन्दुस्तान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


