लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019: जानिए, भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के कारण
एक बार फिर मोदी सरकार। जी हां, लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों ने तय कर दिया है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। एनडीए पूरे बहुमत के आंकड़ों को छूता दिख रहा है। रुझान को...

एक बार फिर मोदी सरकार। जी हां, लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों ने तय कर दिया है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। एनडीए पूरे बहुमत के आंकड़ों को छूता दिख रहा है। रुझान को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है, ढोल नगाड़े बजने लगे हैं, कार्यकर्ता मिठाई भी बांटने लगे हैं।
आखिर भाजपा की जीत के क्या कारण रहे आइए बताते हैं :
मोदी का चेहरा :
भाजपा ने पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा। भाजपा की हर चुनावी रैली में कहा जाता रहा कि कमल का बटन दबाने पर आपका वोट सीधे मोदी को जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात पर जोर देते रहे कि वो प्रत्याशी को ना देखें सरकार के कामकाज के आधार पर वोट करें।
एयर स्ट्राइक :
पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा था, हमले के ठीक 13 दिन बाद एयर स्ट्राइक की गई। इसके बाद तो देशभर में इसकी ही चर्चा होने लगी। भाजपा ने भले ही इसे चुनावी मुद्दा ना बनाया हो लेकिन बीच बीच में इस बात ज्रिक जरूर होता था कि पाकिस्तान को सबक सीखा दिया गया।
मोदी की स्वच्छ छवि :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि एक सख्त प्रशासक के रूप मे है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। प्रधानमंत्री मोदी पर भष्टाचार का आरोप नहीं लगा। हालांकि कांग्रेस बार बार राफेल सौदे को लेकर सवाल जरूर उठाती रही। लेकिन चुनावी रुझान बता रहे हैं कि लोगों ने राफेल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
मजबूत संगठन :
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हर एक सीट पर उन्होंने चर्चा की और एक एक टिकट वितरण पर नजर रखी। समय समय पर कार्यकर्ताओं में जोर भरते रहे। कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह लगातार संवाद भी करते थे। यह भी भाजपा की जीत में विशेष भूमिका के रूप में रही।
बूथ मैनेजमेंट :
भाजपा का बूथ मैनेजमेंट पर जोर रहा। भाजपा की कोशिश थी कि वह ज्यादा से ज्यादा वोटरों को चुनाव वाले दिन वोट डालने के लिए घरों से निकलवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वाराणसी में कहा था कि यह मत मान लीजिए मोदी तो आएगा ही। आप वोट करेंगे तभी मोदी दोबारा आएगा।
कई योजनाओं का लोगों को सीधा लाभ :
उज्जवला योजना, जनधन योजना, आयुष्यमान भारत, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोगों को सीधा लाभ मिला। उज्जवला योजना की तारीफ तो विदेशों तक में हुई। डब्ल्यूएचओ ने भी इस योजना का तारीफ की थी।
स्लोगन : भाजपा ने मोदी है तो मुमकीन है, मैं भी चौकीदार, एक बार फिर मोदी सरकार, कहो दिल से मोदी फिर से जैसे नारे चुनावी समर में लाए थे। यह नारे हर किसी की जुवान पर चढ़ गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


