Lok sabha election result 2019: JDU candidate Rajiv Ranjan Singh alias Lalan Singh win from munger Lok sabha election result 2019: कांग्रेस की नेता नीलम देवी को हरा मुंगेर के सांसद बने ललन सिंह, Lok-sabha-election Hindi News - Hindustan
Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़Lok sabha election result 2019: JDU candidate Rajiv Ranjan Singh alias Lalan Singh win from munger

Lok sabha election result 2019: कांग्रेस की नेता नीलम देवी को हरा मुंगेर के सांसद बने ललन सिंह

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम देवी को 167937 मतों से पराजित किया। मुंगेर लोकसभा के निर्वाची...

मुंगेर | नगर संवाददाता Sat, 25 May 2019 06:41 PM
share Share
Follow Us on
Lok sabha election result 2019: कांग्रेस की नेता नीलम देवी को हरा मुंगेर के सांसद बने ललन सिंह

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम देवी को 167937 मतों से पराजित किया। मुंगेर लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम राजेश मीणा ने मतगणना के बाद गुरुवार की रात ललन सिंह को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य संजय सिंह और नीरज कुमार सहित कई समर्थक मौजूद थे। जदयू प्रत्याशी ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सिर्फ मोकामा विधानसभा क्षेत्र में ही 400 मतों से पराजित हुए। इसके अलावा लखीसराय, सूर्यगढ़ा, मुंगेर, जमालपुर और मुंगेर विधानसभा क्षेत्रों में ललन सिंह ने बढ़त हासिल की। 

ललन सिंह को पांच लाख 28 हजार 765 मत प्राप्त हुए। तो वही कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को तीन लाख 60 हजार 825 मत मिले। इसके अलावा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के शेष सभी 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी। ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार विजय हुए। वह पहली बार 2008 में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का परिसीमन होने के बाद 2009 में एनडीए से जदयू के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे। हालांकि 2016 में एनडीए की प्रत्याशी वीणा देवी ने उन्हें पराजित कर दिया था। 

नोटा का लोगों ने किया अधिक प्रयोग
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पहली बार सबसे अधिक लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 1576 लोगों ने ही नोटा का प्रयोग किया था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में 9742 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। पोस्टल बैलट में भी ललन सिंह को मिला सबसे अधिक मत : 5420 लोगों ने पोस्टल बैलट के द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया था। लेकिन इसमें भी सबसे अधिक 3243 मत एनडीए से जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को प्राप्त हुआ। तो वही महागठबंधन से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम देवी को 1522 मत प्राप्त हुआ।

सुरक्षा में तैनात दिखे एसपी
एसपी गौरव मंगला लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए। वह मतगणना केंद्र के विभिन्न होलो में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। तो वहीं डीआईजी मनु महाराज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मतगणना केंद्र पहुंचे थे। मतगणना केन्द्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

नए सांसद से पांच सवाल

’  किस मुद्दे पर मिली जीत
राष्ट्रवाद और विकासवाद के मुद्दे पर हमारी इतनी बड़ी जीत हुई है। मोदी जी का देश के प्रति समर्पण और बिहार में नीतीश के विकास के मुद्दे के सामने कोई मुद्दा नहीं बचा जो सिर उठा सके।  
’ जीत का श्रेय किसे देंगे
यह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की आम आवाम की जीत है। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ उन्हें जाता है। लोगों ने जातिवाद की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। 
’ क्षेत्र के विकास की क्या प्राथमिकताएं होंगी
 जनता ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, तो मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा। मैं पूरी निष्ठा और इमानदारी से क्षेत्र के विकास के लिये काम करूंगा। 
’   ईवीएम को लेकर मिलने वाली शिकायतों के बारे में क्या कहेंगे  
यदि ईवीएम में गड़बड़ी की गुंजाइश रहती तो आज कांग्रेस के कमलनाथ मध्य प्रदेश और कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री न होते। चुनाव आयोग ने तो सभी पार्टियों को चुनौती दी थी कि वे ईवीएम को हैक करके दिखाएं। तब क्यों नहीं किया। यानि हम जीते तो ठीक। लेकिन हार गये तो ईवीएम का दोष।
’ इस चुनाव का बिहार के विस चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा
एनडीए की सरकार केन्द्र में होगी तो निश्चित तौर पर बिहार को विकास के लिये ज्यादा बड़ा पैकेज मिलेगा। बिहार का ज्यादा विकास होगा। तो हमारी जीत और भी आसान हो जायेगी। 

मतगणना केन्द्र के बाहर नहीं दिखा हुजूम
मंुगेर। पिछले डेढ़ महीने से जिस पल का इंतजार था, वह गुरुवार को आ गई। सात चरणों में 17 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव की गिनती गुरुवार की सुबह आरडी एंड डीजे कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई।  सुबह 6 बजे से ही मतगणनाकर्मी मतगणना केन्द्र के अंदर जाने लगे थे। इसके बाद पासधारी पार्टी कार्यकर्ताओं को             प्रवेश दिया गया। 

एनडीए की वापसी पर मनाया जश्न 
जमालपुर। लोकसभा चुनाव का परिणाम आते ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया व एक दूसरे को  मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। साथ ही  ऐतिहासिक जीत पर एक-दूसरे के बीच बधाई का दौर आरंभ हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर हर मोदी घर घर मोदी, अबकी बार फिर मोदी सरकार जैसे नारे जमकर लगाए। कार्यकर्ताओं ने जीत को लोकतंत्र की जीत बताया।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।