लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात की वलसाड लोकसभा सीट पर क्या जीत का करिश्मा दोहरा पाएगी भाजपा

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक वलसाड लोकसभा भी है। यह गुजरात के दक्षिणी छोर में स्थित है और अरब सागर के सबसे नजदीक वाला शहर है। यहां बीचों और मंदिरों की वजह से काफी मात्रा में पर्यटन की संभावना है।...

bjp and congress

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक वलसाड लोकसभा भी है। यह गुजरात के दक्षिणी छोर में स्थित है और अरब सागर के सबसे नजदीक वाला शहर है। यहां बीचों और मंदिरों की वजह से काफी मात्रा में पर्यटन की संभावना है। यहां की वर्तमान राजनीतिक स्थित की बात करें तो अभी भाजपा के डॉ केसी पटेल यहां से सांसद हैं और एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। वहीं का कांग्रेस ने डॉ केसी पटेल की टक्कर में जीतू चौधरी को मैदान में उतारा है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किशनभाई विस्टाभाई पटेल को करीब दो लाख मतों के मार्जिन से हराया था। मजेदार बात यह है कि यहां कांग्रेस को काफी संभावनाएं दिख रही हैं क्योंकि 2004 और 2009 में यहां लगातार पार्टी को जीत हासिल हुई थी। वहीं 2014 की प्रचंड मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी केसी पटेल का बड़ी जीत मिली थी। 


एजेंसी।। गुजरात में करीब 4.47 करोड़ मतदाता तीसरे चरण में 23 अप्रैल को लोकसभा 2019 चुनाव के लिये मतदान किया। गुजरात में चुनावों की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों 28 मार्च से चार अप्रैल के बीच अपना नामांकन कराया था। निर्वाचन अयोग के अनुसार राज्य में करीब 4.47 करोड़ मतदाता हैं। मतदान 51,709 बूथों पर किये जाएंगे। कुल 4,47,464,179 मतदाताओं में 2,32,56,688 पुरुष मतदाता तथा 2,14,88,437 महिला मतदाता हैं।


वलसाड लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति-
वर्तमान सांसद और पार्टी- डॉ केसी पटेल, भाजपा

जीत का अंतर - 2,08,004
रनर अप पार्टी- कांग्रेस

2014 में वोट प्रतिशत- 74.09%
2014 में मतदाताओं की संख्या- 1,512,061
महिला मतदाता- 736,988
पुरुष मतदाता - 775,073

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।