फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद लोकसभा सीट : वोटिंग आज, तैयारियां पूरी

फिरोजाबाद लोकसभा सीट : वोटिंग आज, तैयारियां पूरी

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होना है। फिरोजाबाद में मतदान को लेकर पहले ही पूरी रूपरेखा प्रशासन ने तैयार कर ली थी और अब उसे मूर्तिरूप देने का काम पूरा कर लिया था। सोमवार को सारी व्यवस्थाएं...

 फिरोजाबाद लोकसभा सीट : वोटिंग आज, तैयारियां पूरी
वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादTue, 23 Apr 2019 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होना है। फिरोजाबाद में मतदान को लेकर पहले ही पूरी रूपरेखा प्रशासन ने तैयार कर ली थी और अब उसे मूर्तिरूप देने का काम पूरा कर लिया था। सोमवार को सारी व्यवस्थाएं फिर परखी गईं। 

फिरोजाबाद में इस बार सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख 85 हजार 577 मतदाता करेंगे। इसमें युवा वर्ग इस बार अपनी महती भूमिका निभाएगा। 18 से 19 साल तक के इन युवा मतदाताओं की संख्या 20746 है। तो वहीं 18 से 39 साल के मतदाताओं की  संख्या करीब 9 लाख आंकी गई है। मंगलमुखी वोटरों की कुल संख्या जिले में 91 है। वहीं सर्विस वोटर भी अपना योगदान देंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो जिले में कुल 959567 पुरुष मतदाता हैं। वहीं महिलाओं की मतदाता संख्या 825919 है। टूंडला विधानसभा में कुल वोटर 364312 है। वहीं जसराना में 357509, फिरोजाबाद विस में 401074 है। शिकोहाबाद विस में मतदाता 343591 है तो वहीं सिरसागंज विस में मतदाताओं की संख्या 319091 है। 

जिले में इस बार 2040 बूथों पर मतदान प्रक्रिया होगी। वहीं जिले को लोकसभा चुनाव को देखते हुए 186 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट 16 रहेंगे। सभी बूथों में इस बार शुचिता के मददेनजर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। विधानसभावार बूथों की संख्या पर नजर डालें तो टूंडला में 408, जसराना में 460, फिरोजाबाद 415, शिकोहाबाद में 382, सिरसागंज में 375 बूथों पर मतदान होगा। 

 

जिले में कुल महिला और पुरुष वोटर---

 

विधानसभा       पुरुष          महिला        कुल वोटर

---------

टूंडला           195020        169276       364312

जसराना         192162        165327       357509

फिरोजाबाद     215492        185546       401074

शिकोहाबाद     185044        158540      343591

सिरसागंज        171849       147230      319091    

कुल मतदाता    959567      825919    1785577

 

 

 

 प्रत्याशियों का क्रम

 

प्रत्याशी             पार्टी         प्रतीक चिह्न

अक्षय यादव        सपा          साइकिल

डा.चंद्रसेन जादौन  भाजपा          कमल

उपेंद्र सिंह         भाकिप पार्टी      फूलगोभी

शिवपाल सिंह यादव  प्रसपा          चाबी

चौधरी बशीर         निर्दलीय       हैलीकाप्टर

राजवीर              निर्दलीय         एअरकंडीस्नर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें