फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनाव Lok sabha elections live coverage: गया में शाम 6 बजे तक 56% मतदान

Lok sabha elections live coverage: गया में शाम 6 बजे तक 56% मतदान

Lok sabha elections live coverage- आरक्षित गया लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो गया। गर्मी को देखते हुए सुबह से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि सुबह में लंबी कतार नहीं...

गया में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 19% वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह
1/ 5गया में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 19% वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह
लोकसभा चुनाव के लिए गया जिले की युथ आइकॉन निधि ने सुबह वोटिंग की। निधि ने जिले किए बोधगया प्रखंड की खरांटी गांव मतदान केंद्र संख्या 325 में वोटिंग किया।
2/ 5लोकसभा चुनाव के लिए गया जिले की युथ आइकॉन निधि ने सुबह वोटिंग की। निधि ने जिले किए बोधगया प्रखंड की खरांटी गांव मतदान केंद्र संख्या 325 में वोटिंग किया।
गया: साइकिल से वोट देने जाते प्रेम कुमार।
3/ 5गया: साइकिल से वोट देने जाते प्रेम कुमार।
गया में वोट देकर लौटते डीएम अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी।
4/ 5गया में वोट देकर लौटते डीएम अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी।
गया के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना पंचायत की बेलदारबिगहा प्राईमरी स्कूल बूथ संख्या 89 के वोटरों ने वोट का बहिष्कार किया।
5/ 5गया के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना पंचायत की बेलदारबिगहा प्राईमरी स्कूल बूथ संख्या 89 के वोटरों ने वोट का बहिष्कार किया।
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 11 Apr 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

Lok sabha elections live coverage- आरक्षित गया लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो गया। गर्मी को देखते हुए सुबह से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि सुबह में लंबी कतार नहीं बनी है। लेकिन, वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गया के गया कॉलेज बूथ पर डीएम अभिषेक सिंह ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। 

चैती छठ पर्व को लेकर शाम में डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य भी देना है इसलिए लोग सुबह-सुबह ही वोट देने बूथों पर पहुंचने लगे। गया शहर से और ग्रामीण इलाकों के सभी 1772 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यहां अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 339 है। जबकि 650 संवेदनशील बूथ हैं। 21 सखी मतदान केन्द बनाए गए हैं। चुनाव में 7088 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। 

गया में महागठबंधन की तरफ से हम के प्रत्याशी जीतन राम मांझी और एनडीए से जदयू के उम्मीदवार विजय मांझी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। यहां से चुनाव मैंदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गया में एमआई 17 हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में इनसे मदद ली जाएगी। 

गया के टनकुप्पा में वोट बहिष्कार
गया के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना पंचायत की बेलदारबिगहा प्राईमरी स्कूल बूथ संख्या 89 के वोटरों ने वोट का बहिष्कार किया। मौके पर एडीएम राजकुमार सिन्हा व बीडीओ छोटे लाल पासवान नो पुरूष व महिला वोटरों को मतदान करने के लिए समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वोटरों ने बेलदार बिगहा, सदावा व दजियाचक भुईटोली के वोटरों ने अपने गांव में सड़क नहीं बनने की परेशानी को बताते हुए पदाधिकारीयों की बात मानने से इंकार कर दिया। इस मतदान के पीठासीन अधिकारी कृष्णा यादव ने बताया कि मतदान केंद्र पर 949 वोटर है। लगभग एक बजने को है। एक भी वोट नही पड़ा है। एडीएम राजकुमार सिन्हा ने कहा कि वोटरों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन सड़क की समस्या को लेकर वोटर अड़े रहे। इनके अनुसार प्रयास विफल रहा।

गया जिले की यूथ आइकॉन ने किया वोट

लोकसभा चुनाव के लिए गया जिले की युथ आइकॉन निधि ने सुबह वोटिंग की। निधि ने जिले किए बोधगया प्रखंड की खरांटी गांव मतदान केंद्र संख्या 325 में वोटिंग किया। वोटिंग के बाद निधि से तमाम लोगों से वोटिंग की अपील की। निधि बोल और सुन नहीं सकती। लेकिन उसने लोकतंत्र का महापर्व चुनाव में वोटिंग कर अपना काम बखूबी निभाया। निधि ने कहा कि  मतदान सभी मतदाताओं का हक है। 'वोट हमारा, देश हमारा' का नारा देते हुए सभी को घर से निकलकर पहले मतदान करने की अपील की।

गया लोकसभा में कुल 1700641 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। यह लोकसभा कुछ छह विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बना है। शेरघाटी, बाराचट्टी और बोधगया में सुबह सात से चार बजे तक और गया टाउन, बेलागंज और वजीरगंज में सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

LIVE अपडेट

- गया के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना पंचायत की बेलदारबिगहा प्राईमरी स्कूल बूथ संख्या 89 के वोटरों ने वोट का बहिष्कार किया।

- लोकसभा चुनाव के लिए गया जिले की युथ आइकॉन निधि ने सुबह वोटिंग की। निधि ने जिले किए बोधगया प्रखंड की खरांटी गांव मतदान केंद्र संख्या 325 में वोटिंग किया। 

- डीएम को फोन करने के बाद मिली व्हील चेयर। पहली बार वोट करने आई युवा दिव्यांग को हुई परेशानी। एक घण्टे इंतज़ार कर दिया वोट। गया के हरिदास सेमनेरी स्कूल के बूथ संख्या 185 का हाल।
- मतदान प्रारंभ होने से पहले ही लगी लंबी लाइन। पिंक बूथ प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय डुमरिया में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।
- गया के डीएम अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी ने किया मतदान
- बोधगया बूथ संख्या 18 राजापुर मिडिल स्कूल पर ईवीएम खराब।
 मतदानकर्मियों ने सेक्टर पदाधिकारी को दी है जानकारी। ईवीएम का कंट्रोल यूनिट नहीं कर रहा है काम।
- गया शहर के बूथ नंबर 144 पर लगी भीड़। मतदान नहीं शुरू हो पाया है ईवीएम खराब होने के कारण।
- गया के औरंगाबाद लोकसभा के इमामगंज के सलैया बूथ के पास मिला आइईडी

बिहार लोकसभा चुनाव Live : राज्य की 4 सीटों पर मतदान जारी, गया में मिला IED

मतदान केंद्र: 1772
कुल वोटर: 16,98,772
पुरुष वोटर: 87,93,08
महिला वोटर: 81,94,05

पिछले बार जीते: हरि मांझी, भाजपा, 326230
पिछली बार हारे : रामजी मांझी, राजद, 210726

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें