फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLOK SABHA ELECTIONS 2019: जानिए रामनाथपुर लोकसभा सीट का राजनीतिक ताना-बाना

LOK SABHA ELECTIONS 2019: जानिए रामनाथपुर लोकसभा सीट का राजनीतिक ताना-बाना

बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है तमिलनाडु का रामनाथपुरम लोकसभा सीट। वैगाई नदी रामनाथपुरम शहर के बीचों-बीच से बहती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। रामनाथपुरम में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम...

LOK SABHA ELECTIONS 2019: जानिए रामनाथपुर लोकसभा सीट का राजनीतिक ताना-बाना
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,रामनाथपुरम।Tue, 26 Mar 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है तमिलनाडु का रामनाथपुरम लोकसभा सीट। वैगाई नदी रामनाथपुरम शहर के बीचों-बीच से बहती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। रामनाथपुरम में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल, देवीपट्टीनम, पमबन ब्रिज, रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। रामनाथपुरम लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत 6 विधानसभाएं आती हैं। साल 1951 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वी.वीआर.एन.आर नागप्पा यहां के पहले सांसद थे। इस लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। डीएमके और एआईएडीएमके ने इस सीट से दो-दो बार जीत दर्ज की है। वर्तमान में यह सीट एआईएडीएमके के पास है, जिसे उसने डीएमके से 2014 के लोकसभा चुनावों में छीन ली थी। ए अनवर राजा यहां से सांसद हैं। 

पिछले चुनाव में रामनाथपुरम सीट के आंकड़ेः

विजयी उम्मीदवारः एआईएडीएमके से ए अनवर राजा                                       

निकटतम उम्मीदवार से विजयी मत का अंतरः 119324

रनर-अप उम्मीदवारः एआईएडीएमके से एस मोहम्मद जलील

2014 में कुल मतदाताः 1,350,495

2014 में कुल महिला मतदाताः 680,818

2014 में कुल पुरुष मतदाताः 669,589

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें