फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश के एलुरू लोकसभा सीट के बारे में

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश के एलुरू लोकसभा सीट के बारे में

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की पच्चीस लोकसभा सीटों में से एक है एलुरू (Eluru)। यहां से सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (Telugu Desham Party) के नेता मागंटी वेंकटेश्वर राव सांसद हैं। राजनीति में...

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश के एलुरू लोकसभा सीट के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,हैदराबाद।Tue, 26 Mar 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की पच्चीस लोकसभा सीटों में से एक है एलुरू (Eluru)। यहां से सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (Telugu Desham Party) के नेता मागंटी वेंकटेश्वर राव सांसद हैं। राजनीति में प्रवेश करने से पहले ही मागंटी वेंकटेश्वर राव का नाम पश्चिमी गोदावरी जिले में जाना-पहचाना रहा। एलुरु लोकसभा सीट से सिर्फ दो बार सांसद रहे मागंटी की गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती है।

तम्मिलेरु नदी के किनारे बसा एलुरू अपने ऊन-ढेर कालीन और हाथ से बुने उत्पादों के लिए जाना जाता है। बोद्ध राजा वेंगी के वक्त इस जगह का नाम हेलापूरी था। इसे कई सालों पहले एल्लोर के नाम से भी जाना जाता रहा है। आंध्रप्रदेश राज्य में एलुरू बहुत ही विकसित और कामगारों की जगह है।

आंध्र प्रदेश में अधिकांश समय तक कांग्रेस पार्टी का बोलबाला रहा है, लेकिन दिवंगत स्व. एनटी रामाराव के तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना करने के बाद से एलुरु लोकसभा सीट पर टीडीपी का वर्चस्व देखने को मिला है। इस सीट पर 1980 से अब तक कांग्रेस और टीडीपी के बीच कांटे की टक्कर रही है। अब तक इस सीट पर जहां टीडीपी पांच बार विजयी रही है, वहीं कांग्रेस भी पांच बार दर्ज कर चुकी है। एलुरु लोकसभा निर्वाचन में कुल 14,27,764 मतदाता है, जिनमें अधिकांश अर्थात 85 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में बसे हैं।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: जानिए, आंध्र प्रदेश के अमलापुरम लोकसभा सीट के बारे में

अराकू लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति-

अराकू के वर्तमान सांसद- मागंटी वेंकटेश्वर राव, टीडीपी

जीत का अंतर –101926

रनर अप कैंडीडेट का नाम- तोटा चंद्रशेखर राव, वाईएसआर कांग्रेस

कुल मतदाता- 12,01,696

पुरुष मतदाता- 6,04,093

महिला मतदाता- 5,97,603

कुल वोटिंग- 84 फीसदी

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : जानिए, आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली लोकसभा सीट के बारे में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें