फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट के बारे में

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट के बारे में

आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट 2014 का आम चुनाव राजमपेट लोकसभा सीट के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। ऐसा क्योंकि यहां पर कांग्रेस, बीजेपी और टीडीपी तीनों पार्टियों को मुंह की खानी पड़ी और वाईएसआर...

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली।Tue, 09 Apr 2019 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट 2014 का आम चुनाव राजमपेट लोकसभा सीट के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। ऐसा क्योंकि यहां पर कांग्रेस, बीजेपी और टीडीपी तीनों पार्टियों को मुंह की खानी पड़ी और वाईएसआर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। वाईएसआर कांग्रेस के नेता पीवी मिधुन रेड्डी ने 51.82 फीसदी वोट शेयर के साथ 174,763 वोटों के भारी अंतर से बीजेपी उम्मीदवार दग्गुबती पुरंदेश्वरी को हराया।

यह कडप्पा जिले के अन्तर्गत आता है। आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें राजमपेट, कोडुरु, रायचोटी, थंबालपल्ले, पीलेरु, मदनपल्ली और पुंगनूर हैं।

साल 2014 के 16वीं लोकसभा में मिथुन रेड्डी का मुकाबला भाजपा के दग्गुबाती पुरंदेश्वरी से था। इस लोकसभा सीट पर करीब 78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। रेड्डी ने इस चुनाव में पुरंदेश्वरी को 174,762 वोटों से हराया था, जबकि करीब 7116 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया था।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश की बापटला लोकसभा सीट के बारे मे

राजमपेट की वर्तमान राजनीतिक स्थिति-

वर्तमान सांसद और पार्टी- पीवी मिधुन रेड्डी, वाईएसआर कांग्रेस

जीत का अंतर- 174,762

रनर अप कैंडीडेट- दग्गुबती पुरंदेश्वरी, बीजेपी

2014 में वोट प्रतिशत- 78 प्रतिशत

2014 में मतदाताओं की संख्या- 11 लाख 58 हजार 317

महिला मतदाता- 5,85,298

पुरुष मतदाता – 5,73,019

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टपनम सीट के बारे में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें