लोकसभा चुनाव 2019: साबरकांठा लोकसभा सीट में जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में भाजपा
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक साबरकांठा लोकसभ सीट है जो राज्य के उत्तर पूर्व में स्थित है। साबरकांठा जिले के अधिकांश निवासी भील और आदिसवासी हैं। यहां के वर्तमान सांसद भाजपा के दीपसिंह राठौड़...

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक साबरकांठा लोकसभ सीट है जो राज्य के उत्तर पूर्व में स्थित है। साबरकांठा जिले के अधिकांश निवासी भील और आदिसवासी हैं। यहां के वर्तमान सांसद भाजपा के दीपसिंह राठौड़ हैं। वैसे तो सांबंरकांठा लोकसभा क्षेत्र को आप कांग्रेस का गढ़ कह सकते हैं लेकिन 2009 से भाजपा यहां लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुकी है और तीसरी बार अपना परचम लहराने की जुगत में है।
2014 में कांग्रेस ने दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला को यहां से मैदान में उतारा था जिन्हें भाजपा के दीप सिंह से करीब 84 हजार मतों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद दीपसिंह को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यहां नए जातीय प्रयोग के तहत राजेंद्र ठाकोर को मैदान में उतारा है।
एजेंसी।। गुजरात में करीब 4.47 करोड़ मतदाता तीसरे चरण में 23 अप्रैल को लोकसभा 2019 चुनाव के लिए मतदान किया। देशभर लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई दिन गुरुवार को जारी होंगे। गुजरात में चुनावों की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों 28 मार्च से चार अप्रैल के बीच अपना नामांकन कराया था। निर्वाचन अयोग के अनुसार राज्य में करीब 4.47 करोड़ मतदाता हैं। मतदान 51,709 बूथों पर किये जाएंगे। कुल 4,47,464,179 मतदाताओं में 2,32,56,688 पुरुष मतदाता तथा 2,14,88,437 महिला मतदाता हैं।
साबरकांठा लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति-
वर्तमान सांसद और पार्टी- दीपसिंह शंकरसिंह राठौड़, भाजपा
जीत का अंतर - 84,455
रनर अप पार्टी- कांग्रेस
2014 में वोट प्रतिशत- 67.30%
2014 में मतदाताओं की संख्या- 1,615,840
महिला मतदाता- 882,318
पुरुष मतदाता - 833,521
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


