जानिए, किसके नाम देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का है रिकॉर्ड

राजेश कुमार नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। आजादी के बाद यानि साल 1947 से लेकर 2019 तक देश के 15 प्रधानमंत्री बने। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम देश के सबसे लंबे समय तक...

jawahar lal nehru  indira gandhi and atal bihar vajpayee  file pic

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। आजादी के बाद यानि साल 1947 से लेकर 2019 तक देश के 15 प्रधानमंत्री बने। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम देश के सबसे लंबे समय तक राज करने का रिकॉर्ड है। वह निधन से पहले यानि 6,130 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे।

नेहरू के नाम 6,130 दिनों तक पीएम का रिकॉर्ड

जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के बाद 5 अगस्त 1947 को देश का प्रधानमंत्री पद संभाला था। उसके बाद वह 27 मई 1964 तक यानि 16 साल 286 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहे।

दूसरे लंबे समय तक पीएम रहीं इंदिरा

इसके बाद सबसे अधिक समय तक देश प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी के नाम। देश की पहली महिला के तौर पर इंदिरा के नाम 5,829 दिनों तक प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड है। वह 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक यानि 11 साल 59 दिन तक लगातार पीएम बनी रहीं। उसके बाद दूसरी बार 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक पीएम का पद संभाला। यानि, वह हत्या से पहले तक 4 साल 291 दिनों तक फिर पीएम पद पर बनी रहीं।

ये भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे 1977 और 1980 जैसे हैं, न कि 2014 की 

तीसरा संबसे लंबे समय का कार्यकाल मनमोहन सिंह

डॉक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान साल 2004 से 2014 तक यानि 10 साल प्रधानमंत्री बने रहे। मनमोहन सिंह के नाम 3,656 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है।

पहले सिख पीएम मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 को पीएम पद की शपथ ली और 26 मई 2014 तक यानि वह दस साल और 2 दिन तक प्रधानमंत्री बने रहे।

चौथे लंबे समय तक अटल वाजपेयी का कार्यकाल

चौथे सबसे लंबे समय तक बतौर देश के पीएम अटल बिहार वाजपेयी के नाम रिकॉर्ड है। वह 2,272 दिनों तक प्रधानंत्री पद पर आसीन रहें। अटल ने पहली बार सिर्फ 16 दिन के लिए पीएम बने। उन्होंने पहली बार 16 मई 1996 को शपथ लीं और 1 जून 1996 को एक वोट से सरकार गिरने के चलते इस्तीफा देना पड़ा।

फिर वाजपेयी 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक यानि छह साल 54 दिनों तक प्रधानमंत्री का पद संभाला।

ये भी पढ़ें: अपनी सीट गंवाने के बाद महबूबा ने भी माना अमित शाह का दम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।