फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावझारखंड: चतरा में बोले तेजस्वी-भाजपा को भगाने के लिए बनाया महागठबंधन 

झारखंड: चतरा में बोले तेजस्वी-भाजपा को भगाने के लिए बनाया महागठबंधन 

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को चतरा के प्रतापपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि भाजपा सरकार से गरीबों, दलितों, अल्प संख्यकों और आदिवासियों का कभी भला होने वाला...

झारखंड: चतरा में बोले तेजस्वी-भाजपा को भगाने के लिए बनाया महागठबंधन 
प्रतापपुर (चतरा), निज प्रतिनिधि Wed, 24 Apr 2019 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को चतरा के प्रतापपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि भाजपा सरकार से गरीबों, दलितों, अल्प संख्यकों और आदिवासियों का कभी भला होने वाला नहीं है। इसी को देखते हुए भाजपा को देश से भगाने के लिए महागठबंधन बनाया गया है। 

तेजस्वी ने लोगों से हाथ उठवाकर सुभाष प्रसाद यादव को जिताने का आह्वान किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष यादव अरसे से इस लोक सभा क्षेत्र में लोगों से रूबरू होते रहे हैं। इनका चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर वोट देकर इनको जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान और आरक्षण दोनों खतरे में है। सभा को पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आलावा अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें