Lok Sabha Results 2019: होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश जीते
Hoshiarpur Lok Sabha Result 2019: पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सोम प्रकाश ने कांग्रेस के राजकुमार छब्बेवाल को 48,530 से अधिक मतों से हराकर यह सीट बरकरार रखी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से...

Hoshiarpur Lok Sabha Result 2019: पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सोम प्रकाश ने कांग्रेस के राजकुमार छब्बेवाल को 48,530 से अधिक मतों से हराकर यह सीट बरकरार रखी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से विजोत सिंह को खड़ा किया था। इसके अलावा अन्य 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोम प्रकाश को 4,21, 320, कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार को 3,72,790, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को 1,28,564 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 44,914 वोट पड़े।
पंजाब के होशियारपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी विजय सांपला ने साल 2014 में कांग्रेस के मोहिंदर सिंह को 13582 वोटों से हराया था। विजय सांपला को 3,46,643 वोट और मोहिंदर सिंह को 3,33,061 वोट मिल मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) की यामिनी गोमर 2,13,388 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
होशियारपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। 1952, 1957, 1962, 1967, 1971, 1980, 1984, 1989, 1991, 1999 और 2009 में कांग्रेस यहां से जीती थी। 1967 में जनसंघ, 1977 में भारतीय लोकदल, 1996 में बीएसपी (सांसद कांशीराम), 1998, 2004, 2014 में बीजेपी, 1999 में शिरोमणि अकाली दल ने यह सीट अपने नाम की।
होशियारपुर की लोकसभा सीट से पिछले 5 विजेता
1998- कमल चौधरी- भाजपा
1999- चरण सिंह चन्नी- कांग्रेस
2004- अविनाश राय खन्ना- भाजपा
2009- संतोष चौधरी- कांग्रेस
2014- विजय सांपला- भाजपा
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में उत्तर, मध्य एवं पूर्वी भारत में 'मोदी लहर' को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से आठ पर जीत दर्ज की है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पंजाब में महज तीन सीटें मिली थीं। अकाली दल-भाजपा गठबंधन को चार सीटें और आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।