फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावहजारीबाग सीट: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के मुकाबले कांग्रेस ने गोपाल साहू को उतारा

हजारीबाग सीट: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के मुकाबले कांग्रेस ने गोपाल साहू को उतारा

हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस ने गोपाल साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष मुकल वासनिक ने सोमवार को इसकी घोषणा की। गोपाल साहू पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। हजारीबाग सीट से...

हजारीबाग सीट: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के मुकाबले कांग्रेस ने गोपाल साहू को उतारा
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो Mon, 15 Apr 2019 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस ने गोपाल साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष मुकल वासनिक ने सोमवार को इसकी घोषणा की। गोपाल साहू पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। हजारीबाग सीट से उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा और भाकपा के भुवनेश्वर मेहता से होगा। 

हजारीबाग से गोपाल साहू पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे 2004 में रांची से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें दूसरा स्थान मिला था। कांग्रेस ने 2014 में हजारीबाग से सौरभ नारायण सिंह को टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव हार गये थे। इस बार कांग्रेस में हजारीबाग सीट से पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह, योगेंद्र साहू की बेटी अंबा प्रसाद भी दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने गोपाल साहू पर विश्वास जताया है। हजारीबाग सीट के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी, जबकि छह मई को वोट डाले जायेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें