फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावइस तस्वीर से उड़ी सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर, जानें 5 बातें

इस तस्वीर से उड़ी सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर, जानें 5 बातें

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने को खबर को सिरे खारिज किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया वह अभी तक न तो किसी पार्टी में शामिल हुई हैं और न ही उनकी किसी...

इस तस्वीर से उड़ी सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर, जानें 5 बातें
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 24 Mar 2019 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने को खबर को सिरे खारिज किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया वह अभी तक न तो किसी पार्टी में शामिल हुई हैं और न ही उनकी किसी पार्टी में शामिल होने का इरादा है। कांग्रेस में शामिल होने और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर से मुलाकात को लेकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी बेबाकी और शालीनता के साथ दिए।

इस पुरानी तस्वीर से उड़ी कांग्रेस में शामिल होने की खबर-
सपना चौधरी एक तस्वीर में किसी कागज में कुछ लिखती हुई दिखाई दे रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार की रात को यह खबर ट्वीट करते हुए सूचना दी कि हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इसके बाद खबर पूरी मीडिया में फैल गई कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई। सपना चौधरी ने इस तस्वीर को काफी पुरानी बताया और किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात खारिज कर दी। इसके अलावा एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

 

 

सपना चौधरी की दूसरी तस्वीर प्रियंका गांधी नाम के बने फर्जी अकाउंट से शेयर की गई थी। सपना ने बताया यह तस्वीर भी काफी पुरानी है। यह अकाउंट वास्तव में प्रियंका गांधी का है इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी। इस तस्वीर का जिक्र करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई थी। उनका स्वभाव बहुत अच्छा है और उन्होंने बहुत ही शांति और प्यार के साथ उनसे बात की थी। लेकिन इसका मतलब किसी पार्टी में शामिल होने से नहीं है।


कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सपना चौधरी ने कहीं ये 5 बातें-

1 -प्रियंका गांधी के साथ जो तस्वीर मीडिया में आई है वक काफी पुरानी है।
2 -राजबब्बर से उनकी मुलाकात नहीं हुई।
3 - वह अभी किसी पार्टी में नहीं गईं और न ही किसी के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगी।
4 - अभी उनका इरादा सिर्फ अपने पेशे को आगे बढ़ाने का है।
5 - उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें