फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावझारखंड में हार्दिक बोले: गुजरात की 15 लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस, ईवीएम पर कहा-मतदान के बाद तुरंत गिनती हो

झारखंड में हार्दिक बोले: गुजरात की 15 लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस, ईवीएम पर कहा-मतदान के बाद तुरंत गिनती हो

यूपीए के स्टार प्रचारक सह कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने रविवार झारखंड के रामगढ़ में एक प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस गुजरात की 15 लोकसभा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के है,...

झारखंड में हार्दिक बोले: गुजरात की 15 लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस, ईवीएम पर कहा-मतदान के बाद तुरंत गिनती हो
रामगढ़, निज प्रतिनिधिSun, 28 Apr 2019 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपीए के स्टार प्रचारक सह कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने रविवार झारखंड के रामगढ़ में एक प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस गुजरात की 15 लोकसभा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के है, लेकिन इस बार समीकरण मोदी के खिलाफ है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम को एक माह तक स्टॉग रूम में रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसमें गड़बड़झाला की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जैसे-जैसे चुनाव हो, वैसे वैसे गिनती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी देश के लिए कैंसर साबित हो रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि यूपीए झारखंड की 60 प्रतिशत सीट जीतेगी। क्योंकि झारखंड की 60 प्रतिशत सीट पर मोदी लहर नहीं है। भाजपा की सरकार ने अपनी गलत नीतियों के कारण झारखंड को बर्बाद कर दिया है। यहां भूख, भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आदिवासियों की सभी क्षेत्रों में उपेक्षा की जा रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें