फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Results 2019: गुरदासपुर से सनी देओल जीते, जाखड़ को हराया

Lok Sabha Results 2019: गुरदासपुर से सनी देओल जीते, जाखड़ को हराया

GurdasPur Lok Sabha Results 2019: अभिनेता एवं भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जीत से करते हुए गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को शिकस्त दी। चुनाव आयोग...

Lok Sabha Results 2019: गुरदासपुर से सनी देओल जीते, जाखड़ को हराया
एजेंसी,चंडीगढ़Fri, 24 May 2019 02:18 PM
ऐप पर पढ़ें

GurdasPur Lok Sabha Results 2019: अभिनेता एवं भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जीत से करते हुए गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को शिकस्त दी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख जाखड़ को 82,459 मतों से हराया। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही देओल अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए हुए थे। शानदार जीत दर्ज करने के बाद देओल ने कहा कि वह इस सीमावर्ती क्षेत्र के मतदाताओं के कल्याण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास था कि इस संसदीय क्षेत्र के लोग मुझसे काफी प्यार करते हैं और उन्होंने मेरी जीत सुनिश्चित की।'' उन्होंने दिवंगत सांसद विनोद खन्ना के अधूरे कार्यों को भी पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। भाजपा ने गुरदासपुर सीट से पिछले महीने देओल को अपना उम्मीदवार घोषित कर लोगों को चौंका दिया था। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है।

बता दें कि गुरदासपुर सीट पर 2017 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से इस सीट को लेकर कांग्रेस आत्मविश्वास से भरी हुई थी।  हालांकि, इस सीट पर काफी लंबे वक्त तक बीजेपी का राज रहा है, लेकिन उपचुनाव में मिली जीत से इस बार कांग्रेस का हौंसला बुलंद हो गया था।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद खन्ना 1998, 1999, 2004 और 2014 में 4 बार सांसद चुने गए थे। विनोद खन्ना 1998 में पहली बार गुरदासपुर सीट से सांसद बने और इसके बाद लगातार तीन चुनाव जीते। 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में एक फिर विनोद खन्ना ने जीत हासिल कर ली थी।

27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए और कांग्रेस ने बाजी मार ली। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने यहां बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बीजेपी के सवर्ण सिंह सलारिया को 1,93,219 मतों के अंतर से हराया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें