फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावगढ़वा: भवनाथपुर की सभा में महज दो मिनट ही बोल पाए तेजस्वी यादव, जानें क्या थी वजह 

गढ़वा: भवनाथपुर की सभा में महज दो मिनट ही बोल पाए तेजस्वी यादव, जानें क्या थी वजह 

चुनाव प्रचार के लिए आयोग की ओर से तय समयसीमा के पालन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव को एक सभा को महज  दो मिनट में  निपटाना  पड़ा। तेजस्वी ने  बगैर...

गढ़वा: भवनाथपुर की सभा में महज दो मिनट ही बोल पाए तेजस्वी यादव, जानें क्या थी वजह 
भवनाथपुर (गढ़वा), प्रतिनिधिThu, 18 Apr 2019 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव प्रचार के लिए आयोग की ओर से तय समयसीमा के पालन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव को एक सभा को महज  दो मिनट में  निपटाना  पड़ा। तेजस्वी ने  बगैर समय गंवाए महज दो मिनट के संबोधन में कहा कि हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। पांच बजे तक का ही चुनाव आयोग ने समय दिया है। उन्हें हरिहरगंज में एक और सभा को संबोधित करना है। गुरुवार को स्थानीय जमा दो हाईस्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लालू जी रहते तो बात कुछ और होती। सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल में रखा है।

जनता की अदालत में न्याय होती है। न्याय आपके हाथ में है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी और व्यक्ति को जीताने के लिए हम नहीं आए हैं, बल्कि देश और संविधान को बचाने के लिए महागठबंधन के राजद प्रत्याशी घुरन राम को जीताने की आपसे अपील करने आए हैं। आप सभी लोग हाथ उठाकर आश्वस्त करें और हमारे साथ पीछे-पीछे बोलें कि भाजपा भगाना है, देश बचाना है..ठीक है! वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान मे फेरबदल कर गरीबों का हक मारने का काम किया। महागठबंधन के प्रत्याशी घुरन राम ने कहा कि हमें पूर्व में भी आपकी सेवा का मौका मिला था, जितना बन पड़ा हमने कार्य किया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें