फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019 : BJP ने गौतमबुद्धनगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को फिर मैदान में उतारा

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP ने गौतमबुद्धनगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को फिर मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट (Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Seat) से केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेश...

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP ने गौतमबुद्धनगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को फिर मैदान में उतारा
नोएडा। वरिष्ठ संवाददाताFri, 22 Mar 2019 05:42 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट (Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Seat) से केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) को मैदान में उतारा है। डॉ. महेश लगातार तीसरी बार  यहां से चुनावी रण में उतरेंगे। पहले दो चुनावों में उन्हें एक में जीत और एक में हार मिली थी। गौतमबुद्धनगर लोकसभा पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

कई दिनों के इंतजार के बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट होली के दिन गुरुवार को जारी कर दी। वर्तमान में डॉ. महेश केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री भी हैं। करीब एक सप्ताह से भाजपा की उम्मीदवारी को लेकर कई कयास चल रहे थे। यह भी कयास था कि यहां से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी समर में उतर सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल के नामों पर भी चर्चा चल रही थी। डॉ. महेश शर्मा ने 2014 लोकसभा का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता था। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के नरेंद्र भाटी को 2 लाख 80 हजार से अधिक मतों से हराकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में वह बसपा के सुरेंद्र नागर से करीब 16 हजार वोट से हार गए थे। 2012 में वह नोएडा विधानसभा से भी चुनाव मैदान में थे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश के सामने बसपा-सपा गठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनौती पेश करेंगे। यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। आम आदमी पार्टी (आप) भी इस लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

लोकसभा चुनाव: BJP ने जनरल वीके सिंह को फिर सौंपा गाजियाबाद सीट का जिम्मा

वर्तमान सांसद 
डॉ. महेश कुमार शर्मा : केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री  हैं। वर्तमान की केंद्र सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उड्डयन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 
-राजस्थान के अलवर जिले के मनेठी गांव में 30 सितंबर 1959 में जन्म। 
- स्कूल की शिक्षा गांव में ही हुई। 
-उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए दिल्ली आए। 
-एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।
-कैलाश अस्पताल समूह की स्थापना की।  वर्तमान में उनकी पत्नी डॉ उमा शर्मा अस्पताल समूह की चेयर पर्सन हैं।

-2012 में भाजपा के टिकट से नोएडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए। 
-इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनाव में हार गए थे। उन्हें बसपा के सुरेंद्र नागर ने करीब 16 हज़ार मतों से हराया था।
-2014 में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बने।

पिछले चुनाव की तरह त्रिकोणीय मुकाबला होगा
बसपा-सपा गठबंधन होने से इस बार लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। 2014 लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के अलग-अलग लड़ने के बाद भी त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव से पहले ही पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। आप ने भी इस चुनाव में उम्मीदवार उतारा था। पार्टी को करीब 32 हज़ार मत मिले थे। पार्टी चौथे स्थान पर रही थी। भाजपा ने सपा को मात देकर जीत दर्ज की थी। तीसरा स्थान बीएसपी को मिला था।

2014 लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिले

1. भाजपा : 599702, मत प्रतिशत: 50
2. सपा: 319490, मत प्रतिशत : 26.64
3. बसपा : 198237, मत प्रतिशत: 16.53
4. आप: 32358, मत प्रतिशत, 2.70
5. कांग्रेस : 12727, मत प्रतिशत : 1.06

 PM मोदी वाराणसी, तो अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव

यूपी भाजपा सूची: लखनऊ से राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी का नाम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें