फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019: DMK ने जारी किया घोषणा पत्र, नीट खत्म करने का वादा

लोकसभा चुनाव 2019: DMK ने जारी किया घोषणा पत्र, नीट खत्म करने का वादा

तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी द्रमुक ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। द्रमुक ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करने और निजी क्षेत्र में...

लोकसभा चुनाव 2019: DMK ने जारी किया घोषणा पत्र, नीट खत्म करने का वादा
एजेंसियां,चेन्नईTue, 19 Mar 2019 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी द्रमुक ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। द्रमुक ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करने और निजी क्षेत्र में आरक्षण देने का मंगलवार को वादा किया है। द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने अपने घोषणापत्र की मुख्य विशेषताओं पर कहा कि मेडिकल में प्रवेश के लिए नीट को खत्म कर दिया जाएगा। तमिलनाडु में पिछले दिनों बड़े राजनीतिक दलों और छात्रों के लिए नीट एक बड़ा मुद्दा रहा है। 

राज्य में द्रमुक का कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ है। द्रमुक 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शेष 19 पर इसके सहयोगी दल लड़ेंगे। अन्नाद्रमुक का गठबंधन इस बार भारतीय जनता पार्टी के साथ हुआ है. राज्य में लोकसभा चुनाव की कुल 39 सीटों में से 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तमिलनाडु में एक चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।  इस साल नीट की परीक्षा 5 मई (रविवार) को होनी है।

 

द्रमुक का घोषणा पत्र 

  • - निजी क्षेत्र में भी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। 
  • - सभी तरह के शैक्षिक कर्ज को माफ किया जाएगा। 
  • - केंद्र और राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। 
  • - एलपीजी सब्सिडी खत्म कर सिलेंडर के दाम कम किए जाएंगे।
  •  - नोटबंदी ‘पीड़ितों’ के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। 
  • - पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जाएगा। 
  • - श्रीलंका से आए शरणार्थियों को नागरिकता दिलाएंगे।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें