फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Elections 2019- नर-नारी के सहयोग से ही देश का विकास: नीतीश

Lok Sabha Elections 2019- नर-नारी के सहयोग से ही देश का विकास: नीतीश

देश का विकास पति-पत्नी के विकास से नही नर-नारी के सहयोग से ही सम्भव है। बिना नर-नारी के सहयोग से किसी देश क्या किसी परिवार का भी विकास संभव नही है। सूबे के विकास के लिए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।...

Lok Sabha Elections 2019- नर-नारी के सहयोग से ही देश का विकास: नीतीश
बिक्रमगंज। रोहतासThu, 16 May 2019 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

देश का विकास पति-पत्नी के विकास से नही नर-नारी के सहयोग से ही सम्भव है। बिना नर-नारी के सहयोग से किसी देश क्या किसी परिवार का भी विकास संभव नही है। सूबे के विकास के लिए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। किसी का उपेक्षा नही किया। पंचायत चुनाव में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया। महिला-पुरुषों के बराबर भागीदारी के बाद ही विकसित बिहार बना। उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिक्रमगंज में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद कही। 

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने विपक्षियो पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते है कि चौकीदार चोर है। चौकीदार तो पासवान ही होते है। तो क्या पासवान चोर होता है। नही, चौकीदार रक्षक होता है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने का आह्वान किया।एनडीए नेताओ ने राजग समर्थित प्रत्याशी महाबली सिंह को चुनाव चिन्ह तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें