फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनावः NOTA दबाने में उत्तर-पश्चिमी दिल्लीवाले सबसे आगे

दिल्ली लोकसभा चुनावः NOTA दबाने में उत्तर-पश्चिमी दिल्लीवाले सबसे आगे

दिल्ली के मतदाता मताधिकार के इतर नोटा का प्रयोग करने में भी आगे रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटों में 39 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। इसमें उत्तर...

दिल्ली लोकसभा चुनावः NOTA दबाने में उत्तर-पश्चिमी दिल्लीवाले सबसे आगे
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्लीSun, 14 Apr 2019 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मतदाता मताधिकार के इतर नोटा का प्रयोग करने में भी आगे रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटों में 39 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। इसमें उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सबसे अधिक 8826 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में 12711164 पंजीकृत मतदाताओं में से 8257636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से 39690 मतदाताओं ने किसी दल के पक्ष में मतदान न करते हुए नोटा का बटन दबाया।

मुरादाबाद में PM मोदी का तंज, आज हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है

वर्ष 2014 के चुनावों में पोस्टल बैलेट से कुल 17510 मत पड़े। जबकि नोटा का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या 39690 रही। यह पोस्टल बैलेट से पड़े मतों से दोगुने से अधिक रही है।

लोकसभा क्षेत्र कुल मतदान नोटा

उत्तर-पश्चिम दिल्ली 1353181    8826

पश्चिमी दिल्ली 1345645    7932

नई दिल्ली 968519    5589

पूर्वी दिल्ली 1195428    4975

चांदनी चौक 979790    4534

दक्षिणी दिल्ली 1101277    4010

उत्तर पूर्वी दिल्ली 1313796    3824

NYAY स्कीम खोलेगी नये घोटाले का रास्ता, कांग्रेस यह वादा गुब्बारे की तरह फूटेगा: गोयल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें