देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अखिलेश यादव

विशेष संवाददाता लखनऊ,
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। पिछले तीस चालीस साल में दूसरे देश किस तरह विकसित हो गये। देश को पीछे ले...

uttar pradesh  samajwadi party  samajwadi party president akhilesh yadav  dm of rampur  rampur distr

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। पिछले तीस चालीस साल में दूसरे देश किस तरह विकसित हो गये। देश को पीछे ले जाने के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

अखिलेश ने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने कर्ज माफी और किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया लेकिन किसान बदहाल हो गये। समाजवादी पार्टी गरीबों को खुशहाल रखने के लिए बड़ा पैकेज तैयार करने के लिए अध्ययन करवा रही है। बगल में बैठे आजम खां का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जितना अन्याय आजम खां के साथ भाजपा ने किया है उतना कोई नहीं कर सकता है। आजम के लाइसेंस कैंसिल किया तो मुख्यमंत्री का भी होना चाहिए।

दो दलों का नहीं, दो दिलों का है सपा-बसपा गठबंधन: कुशवाहा

पीएम पर साधा निशाना
अखिलेश ने 'स्पेस पावर'को पीएम नरेंद्र मोदी के दावे पर तंज किया। अपने ट्वीट में कहा कि आज नरेन्द्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया। डीआरडीओ और इसरो को बधाई, यह आपकी सफलता है। भारत को और सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद।

अखिलेश ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे जाने पर कहा कि बीजेपी के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, विकास पूछ रहा है कि मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं?

चौकीदार को इस्तीफा सौंपने के बाद भाजपा सांसद सपा में शामिल

अगर मैं पीएम होता तो हमला करने में 40 सेकंड लगते: आजम खां
पुलवामा की घटना को लेकर आजम खां ने कहा मैं अगर पीएम होता तो 40 जवानों की शहीद होने पर 40 सेकेंड की देरी नहीं करता। तुरंत कार्यवाही करता। आजम ने कहा कि यूपी में मेरे विश्वविद्यालय को बर्बाद किया जा रहा है। जल निगम की भर्ती को रोक लगा दी। एसआईटी की तलवार आज भी मेरे ऊपर लटकी है। रामपुर में अपने मुकाबले भाजपा की ओर से जयाप्रदा के आने के संबंधी सवाल पर आजम ने कहा कि अब भाजपा को आयातित प्रत्याशी की जरूरत पड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अखिलेश यादव