किलेबंदी: अहीरवाल के चुनावी रण में दिग्गजों की अगली पीढ़ी ने संभाला मोर्चा

17वीं लोकसभा के चुनाव में गुरुग्राम का नतीजा जो भी रहे, लेकिन यह चुनाव अहीरवाल की राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि चाहे कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव हों या फिर चार...

17वीं लोकसभा के चुनाव में गुरुग्राम का नतीजा जो भी रहे, लेकिन यह चुनाव अहीरवाल की राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि चाहे कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव हों या फिर चार बार से सांसद राव इंद्रजीत सिंह। दोनों ही दिग्गज जहां अपनी जीत के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। वहीं उनकी अगली पीढ़ी भी इस चुनावी समर में मौजूद है।

कैप्टन के बेटे चिरंजीव राव पूरी ताकत से पिता के लिए समर्थन जुटा रहे हैं तो वहीं राव इंद्रजीत की बड़ी बेटी आरती राव पूरी तरह से सक्रिय हैं। पिता के नामांकन के वक्त वह न सिर्फ मौजदू रहीं बल्कि रेवाड़ी में वह धुआंधार जनसंपर्क में जुटी हैं। आरती राव पिता राव इंद्रजीत सिंह की तरह शूटर हैं। उन्होंने हाल ही में एक पदक भी जीता था। आरती महिलाओं के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटी हैं। आरती राव भाजपा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

इनेलो उम्मीदवार विरेंद्र राणा हैं सबसे अमीर, अमेरिका में भी है कोठी

आरती राव शुक्रवार को गुरुग्राम जिले में सात कार्यक्रमों के हिस्सा लेंगी। वहीं छह बार विधायक रह चुके कैप्टन अजय सिंह के बेटे काफी समय से सक्रिय राजनीति में हैं और यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव पद पर हैं। चिरंजीव पिछले एक हफ्ते से मेवात में डेरा डाले हुए हैं और पिता के चुनाव अभियान को गति दे रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की खूब चर्चा है कि लोकसभा चुनाव का नतीजा इन दोनों युवा नेताओं को सियासी सफर तय करेगा।

अहम है यह चुनाव

राव इंद्रजीत ने पिछले दो चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी रहे चौ.जाकिर हुसैन को मात दी थी, लेकिन इस बार उनके सामने अहीरवाल और उनके गृह जनपद से आने वाले पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह हैं। ऐसे में राव इंद्रजीत सिंह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। पिता के साथ कई बार सार्वजनिक मंचों पर मौजूद रह चुकी आरती राव को अक्सर हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पटौदी विधायक बिमला चौधरी और गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद के साथ देखा जाता है। वे इन दिनों रेवाड़ी में डटी हुई हैं। कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे राव चिरंजीव ने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। फरवरी 2018 से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। चिरंजीव की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई है। लोकसभ चुनाव के कुछ महीने बाद प्रदेश विधानसभा के चुनाव आसन्न हैं। दोनों युवा नेताओं के विधानसभा चुनाव में उतरने की चर्चा है। 

गुरुग्राम सीट पर 22 में से केवल ये दो प्रत्याशी ही बचा पाए थे जमानत

...तब एक फीसदी ज्यादा वोट पाने के बाद भी हार गए थे राव इंद्रजीत सिंह

लोकसभा चुनाव-2019 : इस बार 20 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा था फरीदाबाद, जानें कौन थे पहले सांसद?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़अहीरवाल के चुनावी रण में दिग्गजों की अगली पीढ़ी ने संभाला मोर्चा