फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Elections 2019- चौथे-5वें चरण के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Lok Sabha Elections 2019- चौथे-5वें चरण के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भाजपा ने चौथे व पांचवें चरण के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित देश-प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया...

Lok Sabha Elections 2019- चौथे-5वें चरण के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 17 Apr 2019 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने चौथे व पांचवें चरण के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित देश-प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों में पूर्व की तरह अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, सौदान सिंह, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। हालांकि पहले की तुलना में अब स्थानीय नेताओं को अधिक जगह दी जा रही है। खासकर जिस क्षेत्र में चुनाव होने हैं, वहां के पार्टी के वरीय नेताओं को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। 

Lok Sabha Elections 2019- बिहार में चौथे चरण से शुरू होगी भाजपा की अग्निपरीक्षा

बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री नंद किशोर यादव, विजय सिन्हा, प्रमोद कुमार, राणा रणधीर सिंह व सुरेश कुमार शर्मा के अलावा भाजपा सांसद राकेश सिन्हा को भी शामिल किया गया है। साथ ही सुशील कुमार चौधरी, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, संजय पासवान और पवन सिंह को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मिथिलेश तिवारी, नवल किशोर यादव, रेणु देवी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें