फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव: BJP ने जनरल वीके सिंह को फिर सौंपा गाजियाबाद सीट का जिम्मा

लोकसभा चुनाव: BJP ने जनरल वीके सिंह को फिर सौंपा गाजियाबाद सीट का जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस बार भी इस सीट पर भाजपा ने जनरल वीके सिंह को ही प्रत्याशी बनाया है। पिछले बार वह देश में दूसरे सबसे बड़े जीते के अंतर...

लोकसभा चुनाव: BJP ने जनरल वीके सिंह को फिर सौंपा गाजियाबाद सीट का जिम्मा
संजीव वर्मा,गाजियाबादThu, 21 Mar 2019 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस बार भी इस सीट पर भाजपा ने जनरल वीके सिंह को ही प्रत्याशी बनाया है। पिछले बार वह देश में दूसरे सबसे बड़े जीते के अंतर से जीते थे। भाजपा की ओर से इस सीट पर प्रत्याशी बदलाने की लगातार चर्चा चल रही थी। 

वर्ष 2009 में इस सीट पर भाजपा के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सांसद थे। वर्ष 2014 में भाजपा की ओर से अंतिम समय में पूर्व सेनाध्यक्ष रहे जनरल वीके सिंह को यहां से टिकट दे दिया।  जनरल वीके सिंह के लिए शहर व शहर के लोगों के लिए वह बिल्कुल नए थे। उनके टिकट का विरोध भी हुआ। खुद पार्टी कार्यकर्ताओं में भीतरघात साफ दिखाई दी। बावजूद इसके क्षेत्र की जनता ने सेनाध्यक्ष रहे जनरल वीके सिंह इतना सम्मान दिया कि उनके सामने किसी भी पार्टी का कोई प्रत्याशी टिक नहीं सका। 

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP ने गौतमबुद्धनगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को फिर मैदान में उतारा

इस बार चर्चाएं थी की इस सीट पर फिर से प्रत्याशी बदला जा सकता है। भाजपा के कई कद्दावर नेताओं के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज थी लेकिन देर रात पार्टी ने एक बार फिर से जनरल वीके सिंह के नाम पर मोहर लगा दी।

पिछले दो चुनाव से हाईप्रोफाइल हुई सीट

गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का रिकार्ड देखते हुए पार्टी ने साल 2009 में राजनाथ सिंह को यहां से लड़ाया। फिर अगले चुनाव राजनीति में बिल्कुल नए जनरल वीके सिंह को यहां से उतारा। उनके खिलाफ कांग्रेस से राजबब्बर, सपा के सुधन रावत और बसपा के मुकुल उपाध्याय मैदान में थे। वीके सिंह ने देश के दूसरे सबसे बड़े रिकार्ड 5 लाख 67 हजार मतों से जीत दर्ज की और कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर समेत सभी की जमानत भी जब्त कर दी थी।

 मुझपर पार्टी ने फिर से भरोसा किया। मैं पार्टी की उम्मीद व क्षेत्र की जनता से किए गए वादों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जो विकास के कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हे जल्द पूरा कराकर क्षेत्र के लिए नए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। 

-जनरल वीके सिंह, प्रत्याशी भाजपा, गाजियाबाद लोकसभा सीट

यूपी भाजपा सूची: लखनऊ से राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ेंगे चुनाव

गाजियाबाद के सांसद

वर्ष     सांसद                       पार्टी


2014   वीके सिंह                   भाजपा


2009   राजनाथ सिंह                भाजपा


2004   सुरेंद्र प्रकाश गोयल            कांग्रेस


1999   रमेश चंद तोमर              भाजपा


1998   रमेश चंद तोमर              भाजपा


1996   रमेश चंद तोमर              भाजपा


1991 रमेश चंद तोमर               भाजपा


1989   केसी त्यागी                जनता दल


1984   केदार नाथ सिंह             कांग्रेस          


1980   अनवार                   जनता पार्टी (सेक्युलर)


1977   महमूद अली खान          बीएलडी


1971   बीपी मौर्य                  कांग्रेस


1967   प्रकाशवीर शास्त्री           निर्दलीय


1962   कमला चौधरी              कांग्रेस


1957   कृष्ण चंद्र शर्मा             कांग्रेस

साल 2014 में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले

नाम(पार्टी)                         प्राप्त मत

जनरल वीके सिंह (भाजपा)          7,58,482

राजबब्बर (कांग्रेस)                 1,91,222

मुकुल उपाध्याय(बसपा)             1,73,085

सुधन रावत(सपा)                  1,06,984

शाजिया इल्मी(आप)                 89,147

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें