फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावभाजपा ने किसानों, नौजवानों व महिलाओं की उपेक्षा कीः प्रियंका गांधी

भाजपा ने किसानों, नौजवानों व महिलाओं की उपेक्षा कीः प्रियंका गांधी

पूर्वांचल दौरे पर निकली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को भदोही में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर किसानों,...

भाजपा ने किसानों, नौजवानों व महिलाओं की उपेक्षा कीः प्रियंका गांधी
अमरमणि त्रिपाठी,भदोहीMon, 18 Mar 2019 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वांचल दौरे पर निकली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को भदोही में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर किसानों, नौजवानों, महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि जीएसटी की वजह से कारोबार चौपट हो गया। उन्होंने जनता से अपील कि वह अपने भविष्य के लिए वोट दें। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद प्रियंका बाड्रा की पूर्वांचल की पहली राजनीतिक यात्रा है। सोमवार को प्रयागराज में संगम दर्शन के बाद सड़क मार्ग से शाम को भदोही के सीतामढ़ी पहुंची प्रियंका ने गंगा किनारे बाल्मिकी घाट पर जनता से संवाद किया। इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर भी सवाल उठाए।

प्रियंका बाड्रा ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए बड़ी चुनौती है। देश की सत्ता में बैठे लोगों ने पांच साल पहले वादा किया था कि देश बदलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। 15 लाख रुपए खाते में आएंगे। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। मंच से उन्होंेने जनता से सवाल पूछे। कहा कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपए आए? युवाओं से पूछा, कितनों को रोजगार मिला? महिलाओं से कहा कि क्या आप सुरक्षित हैं?

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, आप शक्तिमान हैं और आपका सीना 56 इंच का है तो फिर जनता से किया वादा क्यों नहीं पूरा करते। क्यों उनको धोखा दे रहे हैं। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार को दुर्बल करार दिया और कहा कि इस सरकार से जनता परेशान है। कहा कि जो बड़ी बात करता है तो जान ले कि देश बातों से नहीं चलता। उसकी जवाबदेही भी तय है। कहा कि देश बुरे हालात से गुजर रहा है। नौजवान किसान सब परेशान है। 

अपने भविष्य के लिए बेहतर सरकार चुनें
प्रियंका ने जनता से अपील कि अपने भविष्य के लिए बेहतर सरकार चुनें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति की बातें नहीं बल्कि जनता के हित की बात है। जनता जिसे भी चुनकर भेजती है उससे यही अपेक्षा रहती है कि वह जनता के हित के लिए कदम उठाए। लेकिन इस सरकार में केवल वादे किए गए। 

सुरक्षा कारणों से सड़क मार्ग से पहुंची
प्रियंका बाड्रा को पहले प्रयागराज से जलमार्ग से सीतामढ़ी तक आना था लेकिन सुरक्षा कारणों से वह सड़क मार्ग से पहुंची। करीब तीन घंटे देरी से पहुंची प्रियंका ने आते ही मंच संभाल लिया। 

सीतामढ़ी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी
तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी की पहली यात्रा का ठहराव आज भदोही के सीतामढ़ी में होगा।  हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके पहले वह पूर्व विधायकों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।  कल सुबह सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें