फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा ने शहीद ATS चीफ हेमंत पर दिया विवादास्पद बयान, कहा- उसे अपने कर्मों की सजा मिली

साध्वी प्रज्ञा ने शहीद ATS चीफ हेमंत पर दिया विवादास्पद बयान, कहा- उसे अपने कर्मों की सजा मिली

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से और कांग्रेसी उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। साध्वी प्रज्ञा 2008 में महाराष्ट्र के नासिक...

साध्वी प्रज्ञा ने शहीद ATS चीफ हेमंत पर दिया विवादास्पद बयान, कहा- उसे अपने कर्मों की सजा मिली
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 19 Apr 2019 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से और कांग्रेसी उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। साध्वी प्रज्ञा 2008 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट की आरोपी भी हैं, जिसके चलते उनके चुनाव लड़ने पर खूब विरोध हो रहा है। अब साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद हुए ATS चीफ हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, 'हेमंत करकरे की आतंकवादियों द्वारा हत्या उनके कर्मों की सजा है। जो कि उन्होंने मुझे गलत तरीके फंसाकर की।'

नाराज प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, 'एक राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य को उन्होंने भेजा, हेमंत करकरे को उन्होंने मुंबई बुलाया। उस समय मैं मुंबई जेल में थी। राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य ने हेमंत करकरे को बुलाकर कहा कि जब तुम्हारे पास सबूत नहीं है तो साध्वी जी को छोड़ दो। बिना सबूत के इनको रखना गैरकानूनी है। लेकिन उसने कहा कि, मैं कुछ भी करूंगा, कहीं से भी सबूत लेकर आऊंगा, लेकिन साध्वी को नहीं छोडूंगा।' साध्वी ने आगे बोला कि, 'ये उसकी कुटिलता थी, ये देशद्रोह था, ये धर्म विरुद्ध था। वो मुझसे तमाम तरह के प्रश्न करता था कि ऐसा क्यों हुआ? वैसा क्यों हुआ? मैं उसे कहती मुझे क्या पता भगवान जाने तो उसने कहा कि, क्या मुझे ये जानने के लिए भगवान के पास जाना पड़ेगा। मैंने कहा, बिल्कुल अगर आपको आवश्यकता है तो आप जरूर जाइए।'

साध्वी आगे कहतीं है कि, 'आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन मैंने उसे कहा कि तेरा सर्वनाश होगा। मुझे असहनीय यातनाएं और गालियां दी गई। जब किसी के यहां मृत्यु या जन्म होता है तो ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन सूतक लग गया था और जिस दिन आतंकवादियों ने उसे मारा, सूतक खत्म हो गया था।' उन्होंने आगे कहा कि, 'भगवान राम के काल में रावण को संन्यासी के द्वारा करवाया गया, द्वापर युग में कंस द्वारा जेल में ठूसे गए संन्यासी और संतों का श्राप लगा और उसकी मृत्यु हुई। 2008 में जब मैं जेल गई और आसुरी शक्तियां यहां व्याप्त हो गई और कांग्रेस के धर्म विरुद्ध गई, संन्यासी को निरपराध  अंदर डाला गया, उस दिन मैंने कहा, इस शासन का अंत और सर्वनाश हो जाएगा और आज प्रत्यक्ष उदाहरण आपके सामने है।'

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा के 75 फीसदी उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें