Lok Sabha Elections 2019- बिहार के चुनाव मैदान में 202 उम्मीदवार हैं करोड़पति
बिहार में वर्ष 2019 के लोस चुनाव में 202 करोड़पति उम्मीदवार उतरे। यह संख्या कुल उम्मीदवारों की 33 फीसदी है। विभिन्न क्षेत्रों में सफल रहे इन करोड़पति उम्मीदवारों ने अपनी संपित्त के आधार पर चुनाव के...

बिहार में वर्ष 2019 के लोस चुनाव में 202 करोड़पति उम्मीदवार उतरे। यह संख्या कुल उम्मीदवारों की 33 फीसदी है। विभिन्न क्षेत्रों में सफल रहे इन करोड़पति उम्मीदवारों ने अपनी संपित्त के आधार पर चुनाव के दौरान खुद को एक सफल व्यक्तित्व के रूप में पेश किया। दूसरी ओर, पंजीकृत छोटे दलों के उम्मीदवार एवं सामान्य निर्दलीय उम्मीदवारों के पास कार्यकर्ताओं समर्थकों की कमी रही। धनबल के अभाव में वे पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क तक नहीं कर सके।
पहले चरण में 15 तो सातवें चरण में 57 करोड़पति उम्मीदवार : पहले चरण की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर 15 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरें। तो, सातवें एवं अंतिम चरण के आठ संसदीय सीटों के लिए चुनाव में सर्वाधिक 57 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरें। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ करोड़पति उम्मीदवारों का जोश भी बढ़ता गया। दूसरे चरण की पांच सीटों के लिए 21, तीसरे चरण की पांच सीटों के लिए 28, चौथे चरण के पांच सीटों के लिए 13, पांचवें चरण के पांच सीटों के लिए 24, छठे चरण के आठ सीटों के लिए 44 करोड़पत्ति उम्मीदवारों ने जनता की अदालत में खुद को पेश किया और समर्थन पाने की जुगत लगायी।
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.89 करोड़ : सात चरणों में होने वाले 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव में बिहार में कुल 626 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरें। इन उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.89 करोड़ रुपये है। सातवें चरण के आठ संसदीय सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर 157 उम्मीदवारों के पास सर्वाधिक 11.31 करोड़ रुपये की औसत संपत्ति है। जबकि पहले चरण के चार संसदीय सीटों के लिए 44 उम्मीदवारों के पास औसत संपत्ति 2.20 करोड़ रुपये थी। तो, दूसरे चरण के 68 उम्मीदवारों के पास 6.51 करोड़, तीसरे चरण के 82 उम्मीदवारों के पास 1.82 करोड़, चौथे चरण के 66 उम्मीदवारों के पास 2.14 करोड़, पांचवें चरण के 82 उम्मीदवारों के पास 1.62 करोड़ एवं छठे चरण के 127 उम्मीदवारों के पास 2.66 करोड़ रुपये की औसत संपत्ति है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


