फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावUP BJP Full List: लखनऊ से राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी के नाम का ऐलान

UP BJP Full List: लखनऊ से राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी के नाम का ऐलान

BJP 1st List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में 184 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी...

bjp first list 2019
1/ 2bjp first list 2019
bjp's first list released, bjp leader jp nadda: photo ANI
2/ 2bjp's first list released, bjp leader jp nadda: photo ANI
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 22 Mar 2019 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

BJP 1st List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में 184 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदारों के नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट के अनुसार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं को उनकी वर्तमान सीट पर टिकट दिया गया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव मैदान पर उतरेंगे तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह और हेमामालिनी भी अपनी 2014 वाली सीटों से चुनाव मैदान पर उतर गया है।

उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा की लिस्ट इस प्रकार है-

वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
लखनऊ - गृहमंत्री राजनाथ सिंह
गाजियाबाद - वीके सिंह  
मथुरा - हेमामालिनी 
सहारनपुर - राघव लखनपाल
मुजफ्फरनगर - डॉ संजीव कुमार बालयान
बिजनौर - कुं भारतेंद्र सिंह
मुरादाबाद - कुं सर्वेश कुमार
संभल - परमेश्वरलाल सैनी
अमरोहा - कंवर सिंह तंवर
मेरठ - राजेंद्र अग्रवाल
बागपत - डॉ सत्यपाल सिंह

गौतमबुद्धनगर- डॉ महेश शर्मा
उन्नाव - साक्षी महाराज

अमेठी -  स्‍मृति ईरानी
बरेली -  संतोष कुमार गंगवार

अलीगढ़ - सतीश कुमार गौतम
आगरा - एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी - राजकुमार चंदेर
एटा - राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया
बदायुं - संघमित्र मौर्य
आंवला- धर्मेंद्र कुमार
शाहजहांपुर - अरुण सागर
खीरी - अजय कुमार मिश्रा
सीतापुर - राजेश वर्मा
हरदोई - जय प्रकाश रावत
मिसरिख - अशोक रावत
मोहनलालगंज - कौशल किशोर

यहां देखें बीजेपी की पूरी लिस्ट -

BJP first list lok sabha elections 2019

 

 

 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें-
उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवां एवं अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 7.79 करोड़ पुरुष, 6.61 करोड़ महिला तथा 8374 अन्य समेत 14.4 करोड़ मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश में मतदान के लिये कुल 91709 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे।

सात चरणों में होंगे मतदान
पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। इस चरण में भी कुल 8 लोकसभा सीटों नगीना (सुरक्षित), अमरोहा, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़, हाथरस (सुरक्षित), मथुरा, आगरा (सुरक्षित) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे।
    
चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस चरण में 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा इस चरण में कुल 13 सीटों शाहजहांपुर (सुरक्षित), खीरी, हरदोई (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सुरक्षित), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे।
     
पांचवें चरण के लिए मतदान 6 मई को होगा। पांचवें चरण में कुल 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा। 
     
छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सुरक्षित) और भदोही समेत कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा। 
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान 19 मई को होगा। इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सुरक्षित), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) समेत कुल 13 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें