फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019- पाटलिपुत्र: रामकृपाल और मीसा में आमने-सामने की जंग

लोकसभा चुनाव 2019- पाटलिपुत्र: रामकृपाल और मीसा में आमने-सामने की जंग

पाटलिपुत्र लोस में कांटे का मुकाबला है। भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती एक बार फिर आमने-सामने हैं। रामकृपाल दूसरी बार इस सीट पर कब्जा करने उतरे हैं। यहां से 25 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे...

लोकसभा चुनाव 2019- पाटलिपुत्र: रामकृपाल और मीसा में आमने-सामने की जंग
पटना। Sun, 19 May 2019 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें

पाटलिपुत्र लोस में कांटे का मुकाबला है। भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती एक बार फिर आमने-सामने हैं। रामकृपाल दूसरी बार इस सीट पर कब्जा करने उतरे हैं। यहां से 25 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पुराने लड़ाकों के बीच नए समीकरण में भाकपा माले ने मीसा का समर्थन कर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। वहीं, जदयू के समर्थन से रामकृपाल भी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं। 

यादव वोटरों का बिखराव रोकने को मीसा भारती का पूरा कुनबा उतर पड़ा है। लालू के जेल में रहने को लेकर सहानुभूति वोट बटोरने का इनका प्रयास है। वहीं, भूमिहार वोटरों को मनाने के लिए रामकृपाल के पक्ष में ब्रह्मर्षि समाज के कई दिग्गज डॉ. सीपी ठाकुर, गिरिराज आदि सिंह क्षेत्र में जमे हुए हैं। मोदी के नाम पर इन्हें एकजुट किया जा रहा है। लालू परिवार का कोई सदस्य सिर्फ यहीं से चुनाव मैदान में खड़ा है। इस कारण यह सीट लालू परिवार के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है। मीसा के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष सहित महागठबंधन के कई नेताओं की सभा बिहटा में हुई।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपनी बेटी को जिताने के लिए गांव-गांव घूम चुकी हैं। माय समीकरण पर जहां मीसा को भरोसा है,  रामकृपाल यादव को सवर्णों के अलावा यादव व अतिपिछड़ी जातियों के वोटों का सहारा है। यादव व भूमिहार के बाद क्षेत्र अतिपिछड़ी जातियों की संख्या है। 

रामकृपाल यादव: एनडीए 
विकास, राष्ट्र की अस्मिता और सुरक्षा। सिंचाई के लिए नहरें दुरुस्त कराना।

पांच साल जनता के बीच रहकर सेवा करना। हर किसी के सुख-दुख में भाग लिया। 

संसदीय क्षेत्र में सिंचाई की जरूरतें पूरी करना। साथ ही पेयजल की समस्या दूर करना।

मीसा भारती : महागठबंधन
वर्तमान सांसद ने काम नहीं किया। पेयजल और सड़कों की खराब स्थिति है।

धर्मनिरेक्षता वाला है  हमारा गठबंधन, हम समाज के हर पक्ष को लेकर चलना जानते हैं।

कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देंगे, अपराध के लिए जिम्मेवार कारकों को दूर करेंगे।

पाटलिपुत्र से ये हैं मैदान में 
रामकृपाल यादव, मीसा भारती , कलीमुल्लाह, इंदू देवी, तौफीक अहमद, दुर्गेश नंदन सिंह उर्फ दुर्गेश यादव, नागमणि, रामनारायण मांझी,  रामनिरंजन राय, रामप्रवेश रंजन, ललिता, वकील अहमद, विनोद दास, विंदु देवी, शिवकुमार सिंह, शैलेश, सतीश, सोहन राय, जितेंद्र बिंद, पुपुल कुमार शर्मा, मंटु कुमार, रमेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, वृजेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेश पासवान।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें