फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Results 2019: अमृतसर में 99626 वोट से जीते कांग्रेस के औजला

Lok Sabha Results 2019: अमृतसर में 99626 वोट से जीते कांग्रेस के औजला

Amritsar Election Result 2019: पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के हरदीप पुरी कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से 99626 वोटों से हारे। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी। पंजाब की...

Lok Sabha Results 2019: अमृतसर में 99626 वोट से जीते कांग्रेस के औजला
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 May 2019 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

Amritsar Election Result 2019: पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के हरदीप पुरी कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से 99626 वोटों से हारे। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी। पंजाब की वीआईपी सीटों में शुमार अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने 99,626 वोटों से जीत दर्ज की। इसी के साथ वह लगातार दूसरी बार चुने गए, वहीं पांच साल के भीतर इस सीट ने तीसरी बार कांग्रेस पर भरोसा जताया। 2014 के चुनाव में अमृतसर सीट से भाजपा नेता अरुण जेटली मोदी की लहर के बावजूद 1 लाख से ज्यादा के अंतर से हार गए थे। 

बता दें कि 1952 से अब तक कांग्रेस ने 12 बार यहां से जीत दर्ज की है, अमृतसर लोकसभा के अंदर कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से 8 पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि एक सीट पर अकाली दल को जीत मिली है। 2014 के लोकसभा चुनाव के मुताबिक अमृतसर में कुल 14,77,262 मतदाता हैं, जिनमें 7,79,164 पुरुष और 6,98,098 महिला मतदाता हैं। 

अमृतसर लोकसभा चुनावों के पिछले 5 विजेता
2017- गुरजीत सिंह औजला- कांग्रेस
2014- कैप्टन अमरिंदर सिंह- कांग्रेस
2009- नवजोत सिंह सिद्धू- भाजपा
2004- नवजोत सिंह सिद्धू- भाजपा
1999- रघुनंदन लाल भाटिया- कांग्रेस

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में उत्तर, मध्य एवं पूर्वी भारत में 'मोदी लहर को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से आठ पर जीत दर्ज की है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पंजाब में महज तीन सीटें मिली थीं। अकाली दल-भाजपा गठबंधन को चार सीटें और आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है।

पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और परणीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू उन प्रमुख चेहरों में हैं जिन्हें जीत मिली है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अकाली दल के उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा हारने वाले प्रमुख चेहरे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें