फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019- उम्र और बीमारी नहीं आयी आड़े, लड़खड़ाते पहुंचे मतदान करने

लोकसभा चुनाव 2019- उम्र और बीमारी नहीं आयी आड़े, लड़खड़ाते पहुंचे मतदान करने

आज का दिन केवल देश के लिए हैं। हर काम बाद में पहले केवल मतदान करना है। पटना के दोनों लोकसभा क्षेत्र में यह उत्साह बुजुर्गों में देखने को मिला। उम्र और बीमारियों को मात देकर सुबह से ही बुजुग मतदाता...

लोकसभा चुनाव 2019- उम्र और बीमारी नहीं आयी आड़े, लड़खड़ाते पहुंचे मतदान करने
पटना। कार्यालय संवाददाता Sun, 19 May 2019 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

आज का दिन केवल देश के लिए हैं। हर काम बाद में पहले केवल मतदान करना है। पटना के दोनों लोकसभा क्षेत्र में यह उत्साह बुजुर्गों में देखने को मिला। उम्र और बीमारियों को मात देकर सुबह से ही बुजुग मतदाता वोट देने के लिए पहुंच रहे थे। 

दयानंद मध्य विद्यालय में 95 साल के चंद्र कुमार यादव का उत्साह ऐसा ही दिख रहा था। खुद चलने में असमर्थ चंद्र कुमार पोते और बेटे का सहारा लेकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। चंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सुनाई नहीं देता है। उम्र बहुत हो गयी है, चलने में दिक्कतें होती हैं लेकिन मतदान करना हमारा अधिकार हैं। 

उमेश कुमार कई महीनों से बीमार हैं, उन्हें चलने में दिक्कतें होती हैं। दायानंद बालिका उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचे उमेश कुमार ने बताया कि देश के लिए मतदान करने को आयें हैँ। 

वहीं, किट्स गार्डेन स्कूल, राजवंशी नगर मतदान केंद्र पर कमला देवी मतदान करने पहुंची। कमला देवी ने बताया कि व्हील चेयर होने से मतदान करने में काफी आसानी हुई। वहीं, पटना वीमेंस कॉलेज मतदान केंद्र पर महेंद्र कांत चौधरी पूरे देशी स्टाइल में पहुंचे थे। 

धोती-कुर्ता और गांधी टोपी के साथ मतदान करने आए 88 साल के महेंद्रकांत चौधरी ने बताया कि एक नागरिक के रूप में मैं अपना अधिकार का इस्तेमाल किया। बेटा वीरेंद्र कांत चौधरी ने बताया कि कई दिनों से मतदान करने के लिए उत्साहित थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें