लोकसभा चुनाव 20919: अपनी सीट गंवाने के बाद महबूबा मुफ्ती ने भी माना अमित शाह का दम
अनंतनाग लोकसभा सीट पर रुझान में तीसरे स्थान पर आने के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी हार स्वीकार कर ली। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार हसनीन मसूदी के पीछे थे। मसूदी जम्मू...

अनंतनाग लोकसभा सीट पर रुझान में तीसरे स्थान पर आने के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी हार स्वीकार कर ली। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार हसनीन मसूदी के पीछे थे। मसूदी जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर से करीब 7,600 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज और जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष मसूदी, एनसी उम्मीदवार मीर के मुकाबले 7,600 वोटों से आगे चल रहे थे और अभी 18,000 वोटों की गिनती बाकी थी। 2014 में अनंतनाग लोकसभा सीट जीतनेवाली महबूबा मुफ्ती 11,700 के साथ तीसरे नंबर पर थी।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा ने एक ट्वीट करते हुए कहा- “आपके प्यार और स्नेह पाने को लेकर मैं भाग्यशाली हूं। मेरी विफलता पर अपना गुस्सा व्यक्त करने का उनका हर अधिकार है। उनके फैसले का आदर के साथ सम्मान स्वीकार करती हूं। नेशनल कॉन्फेंस उम्मीदवार की जीत पर उनको बधाई। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की आभारी हूं।”
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मिले ऐतिहासिक जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी बधाई दी। महबूबा ने कहा- “इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। आज का दिन निश्चित तौर पर बीजेपी और उनके सहयोगियो को जाता है। अब समय आ गया है जब कांग्रेस के पास भी एक अमित शाह हो।”
1996 में राजनीति में आने के बाद यह महबूबा मुफ्ती की यह दूसरी हार है। इससे पहले, उन्हें 1999 में श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था।


