फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Elections: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी 'आप' 

Lok Sabha Elections: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी 'आप' 

Lok Sabha Elections: दिल्ली के साथ पंजाब में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन की चर्चा पर विराम लग गया है। 'आप' ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सोमवार को...

Lok Sabha Elections: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी 'आप' 
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्ली। Mon, 25 Mar 2019 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Elections: दिल्ली के साथ पंजाब में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन की चर्चा पर विराम लग गया है। 'आप' ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सोमवार को पंजाब के प्रभारी और दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी पुष्टि की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने 8 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जल्द बाकी सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। अब तक माना जा रहा था कि पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर ही दिल्ली में 'आप' और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर मामला अटका हुआ है। मगर अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह पंजाब में कोई गठबंधन नहीं कर रहे हैं। वह सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने कहा कि हमारी अकाली दल टकसाली के साथ गठबंधन की बातचात चल रही थी मगर वह सफल नहीं हुई है। पंजाब की 13 सीट के अलावा चंडीगढ़ पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें